महाराष्ट्र: कुएं में मिले हजारों ऑरिजनल आधार कार्ड

यवतमाल: महाराष्ट्र के शहर यवतमाल के एक कुएं में हजारों ऑरिजनल आधार कार्ड मिले। कुएं से हजारों आधार कार्ड मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। किसी को समझ नहीं आ रहा कि कुएं में इतने आधार कार्ड कहां से आए। कई लोगों ने इसकी जांच की मांग की है।

maharashtra several aadhaar card found in well at yavatmal

रविवार को यवतमाल शहर के लोगों को पानी का समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी के कारण लोगों ने जिले के साई मंदिर परिसर में स्थित कुएं का साफ करनी की योजना बनाई। कुएं में से मिट्टी हटानी शुरू की तो हर कोई हैरान रह गया।

कुएं में से कई हजार आधार कार्ड निकले। बताया जा रहा है कि सभी आधार कार्ड को एक बोरी में रखा गया था। कूड़े में मिले लगभग सारे आधार कार्ड खराब हो चुके थे। हालांकि, आधार पर लिखी गई डिटेल्स को पढ़ा जा सकता है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये आधार कार्ड यवतमाल जिले के बाहरी इलाके स्थित लोहरा गांव के निवासियों के बताए जा रहे हैं। कुएं में आधार कार्ड कैसे आए इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता। प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

यह भी पढ़ें-पायलट की मनमानी के कारण हुआ नेपाल विमान हादसा, जांच में खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+