VIDEO: अर्नब गोस्वामी ने दिखाए चोट के निशान, कहा- नंगे पांव उठा लाए, पुलिस ने मारपीट की
अर्नब गोस्वामी ने दिखाए चोट के निशान, कहा- बिना जूतो के उठा लाए, ऐसे ही बैठा हूं
नई दिल्ली। रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को बुधवार सुबह मुंबई पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया है। 53 साल के एक इंटीरियर डिजाइनर और उनकी मां की आत्महत्या के मामले में गोस्वामी गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद लगातार गोस्वामी और उनके वकील की तरफ से ये कहा जा रहा है कि उनके साथ पुलिस ने मारपीट की है। अर्नब का अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पुलिस स्टेशन के बाहर दिख रहे हैं और अपना हाथ दिखाते हुए कह रहे हैं कि ये चोट के निशान है, पुलिस ने उनको मारा है।
Recommended Video

अर्नब ने चोट के निशान दिखाते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों ने मुझे चारों ओर से घेरा और गर्दन से पकड़कर घसीटा है। मुझे धक्का दिया गया और मेरे साथ मारपीट की गई है। अर्नब ने अपने पैरों को भी दिखाया है कि वो बिना जूते के यहां हैं क्योंकि पुलिस उन्हें ऐसे ही उठाकर लाई है।
मुंबई पुलिस ने बुधवार सुबह अर्नब को गिरफ्तार कर अलीबाग थाने लाई है। इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की कथित आत्महत्या के मामले में उकसाने के आरोप में आईपीसी की धारा 306 के तहत अर्नब को गिरफ्तार किया गया है। मई 2018 में आत्महत्या से पहले लिखे एक खत में अन्वय नाइक ने आरोप लगाया था कि अर्नब गोस्वामी ने रिपब्लिक नेटवर्क के स्टूडियो का इंटीरियर डिजाइन कराने के बाद भुगतान नहीं किया था। जिससे उनको आर्थिक तौर पर नुकसान हुआ और उन्होंने आत्महत्या कर ली।
अनर्ब की गिरफ्तारी के बाद उनके वकील ने दावा किया है कि मुंबई पुलिस ने अर्नब को बेल्ट से मारा है,उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अर्नब की गिरफ्तारी की जानकारी उनकी पत्नी को भी नहीं थी, बाद में जब पंचनामा हुआ तब उनकी बीवी को अरेस्ट होने के बारे में बताया गया। वकील ने आगे कहा कि मुंबई पुलिस आज अचानक अर्नब गोस्वामी के घर पर पहुंची और उस दौरान उसने घर में मौजूद सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की भी की, इसके बाद उसने परिवार के लोगों को एक कमरे में 3 घंटे तक के लिए बंद कर दिया, परिवार के एक सदस्य के हाथ पर चोट लगने के कारण पट्टी बांधी गई थी, इस पट्टी को भी पुलिस द्वारा हटाने की कोशिश की गई, उन्होंने कहा कि अर्नब के बाएं हाथ में खरोंच है, उनके साथ दो पुलिस अधिकारियों ने मारपीट की है।












Click it and Unblock the Notifications