लोकसभा चुनावों में राज की हालत 'बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना' जैसी
हमेशा जहर उगलने वाली राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की तोड़फोड़ वाली राजनीति को महाराष्ट्र की जनता ने 16वें लोकसभा चुनाव में सिरे से ठुकरा दिया। महाराष्ट्र में मनसे को जो भी मत मिले उससे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस गठबंधन के ही वोट काटने वाले साबित हुए।
जब मीडिया ने इस हश्र का कारण जानना चाहा तो मुंबई के स्थानीय नागरिको ने कहा कि "यह तो होना ही था, क्योंकि मनसे क्षेत्रीयतावाद और प्रांतीयतावाद की संकीर्ण राजनीति कर रही थी, जो पूरी तरह विफल रही। मनसे की सबसे बड़ी हार तो यह है कि खुद को बाल ठाकरे की विरासत बताने वाले उसके दावे को जनता ने झुठला दिया, और उद्धव ठाकरे को सही मायने में वह विरासत सौंप दी।
महाराष्ट्र में भाजपा की गठबंधन सहयोगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "अगर आप महाराष्ट्र में राजनीति करना चाहते हैं, तो आपको उद्धव ठाकरे से मिलकर चलना होगा।"
मनसे के सामने महाराष्ट्र में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव तक कम से कम अपने कार्यकर्ताओं को बांधे रखना होगा, क्योंकि उनमें से अधिकांश शिव सैनिक ही हैं, जो असंतुष्ट होकर मनसे में आए।
मुंबई में कांग्रेस के एक नेता ने कहा, "राज के लिए तो वही स्थिति हो गई है कि 'बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना' । उनकी पार्टी को भविष्य में महाराष्ट्र की राजनीति में किंगमेकर के रूप में देखा जाने लगा था, उसकी राजनीतिक जमीन अब सिकुड़ कर रह गई है।"
मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम पर टिप्पणी करने से बचते हुए मनसे के उपाध्यक्ष वागीश सारस्वत ने अपनी पार्टी के भाजपा के साथ किसी तरह के समझौते की बात से इनकार कर दिया। "हमने सभी उम्मीदवार जीतने के इरादे से खड़े किए थे..हम जनता के जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। हम हमेशा से राजनीति में अकेले थे और आगे भी अपने दम पर ही राजनीति करेंगे।"
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’













Click it and Unblock the Notifications