Maharashtra Polls 2019: संजय दत्त ने आदित्य ठाकरे के लिए मांगे वोट, जारी किया ये Video

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार संजय दत्त ने एक बड़ा ऐलान किया है, जिसे शायद कांग्रेस पार्टी पसंद ना करें क्योंकि उनकी बहन प्रिया दत्त एक कांग्रेसी हैं, दरअसल संजय दत्त ने कहा है कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना और युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे का समर्थन करेंगे,आपको बता दें कि मंगलवार को उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर आदित्य ठाकरे को वोट देने की अपील भी की है।

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त का शिवसेना को समर्थ

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त का शिवसेना को समर्थ

मालूम हो कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे, हाल ही में उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि संजू बाबा, बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं।

संजय दत्त ने मांगे आदित्य ठाकरे के लिए वोट

तो वहीं कुछ वक्त पहले महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगी राष्ट्रीय समाज पक्ष (आरएसपी) के प्रमुख और राज्य मंत्री महादेव जानकर ने दावा किया था कि संजय दत्त उनकी पार्टी में शामिल हो सकते हैं, हालांकि संजय दत्त ने सारे कयासों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वो किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ने नहीं जा रहे हैं।

क्या राजनीति में आएंगे संजू बाबा?

क्या राजनीति में आएंगे संजू बाबा?

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में संजय दत्त ने अपनी बहन प्रिया दत्त के लिए चुनाव प्रचार किया था, कांग्रेस ने प्रिया दत्त को उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा था। फिलहाल कयासों का बाजार अब भी गर्म है, देखते हैं संजय दत्त का चुनाव प्रचार आदित्य ठाकरे और शिवसेना के लिए किस हद तक काम आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+