पीएम मोदी का शरद पवार को खुला न्यौता, बोले- चुनाव बाद करना चाहिए NDA ज्वॉइन
महाराष्ट्र में पीएम मोदी के बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर उथल- पुथल का दावा किया जा रहा है। ये बात पीएम मोदी के बयान को लेकर कही जा रही है। दरअसल, एनसीपी नेता शरद पवार के भतीजे अजित पवार के एनडीए में शामिल होने के बाद अब पीएम मोदी ने शरद पवार को भी न्यौता दिया है। नंदुरबार रैली में प्रधानमंत्री ने शरद पवार का नाम लिए बिना कहा कि दिग्गज नेता को इसके बजाय भाजपा में शामिल होना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए।
राजनीतिक दलों के बीच संगठनात्मक दृष्ट्रि से महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से काफी उथल पुथल देखी गई। लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम के नंदुरबार रैली में एक बयान को लेकर बार फिर बड़े बदलाव की बात कही जा रही है। दरअसल, बीजेपी की नंदुरबार रैली में पीएम ने शरद पवार का नाम लिए बिना कहा कि दिग्गज नेता को इसके बजाय भाजपा में शामिल होना चाहिए।

पीएम में यहां मंच से कहा, "यहां के एक बड़े नेता जो 40-50 साल से सक्रिय हैं, बारामती में मतदान के बाद चिंतित हैं। उनका कहना है कि 4 जून के बाद जीवित रहने के लिए छोटी पार्टियां कांग्रेस में विलय कर लेंगी।"
पीएम ने शरद पवार को लेकर दावा किया कि शरद पवार बारामती चुनाव के बाद चिंतित हैं। उन्होंने उद्धव गुट को निशाने पर लेते हुए कहा कि नकली शिवसेना, एनसीपी ने कांग्रेस में विलय का मन बना लिया है। पीएम ने कहा कि अगर शरद पवार एकनाथ शिंदे, अजित पवार के साथ एनडीए में शामिल होते हैं तो उनके सारे सपने भी पूरे हो जाएंगे।
वहीं शरद पवार ने पीएम मोदी को संसदीय लोकतंत्र पर खतरे की वजह बताया और कहा कि प्रधानमंत्री देश का नेतृत्व करे किसी एक धर्म का नहीं, नेहरू-गांधी की हमारी विचारधारा को नकली कहने का अधिकार किसने दिया? पीएम मोदी के इस बयान के बाद शरद पवार ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि तीन चरणों के मतदान के बाद अब लगने लगा है कि पीएम मोदी अस्वस्थ हो चले हैं। वो इस तरह के बयान इसी अस्वस्थता के कारण ही ऐसा बयान दे रहे हैं। शरद पवार ने पीएम पर धर्म को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी केवल धर्म के एजेंडे पर विचार कर रहे हैं। ऐसे में उनके साथ जाने का कोई सवाल नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications