Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा
Maharashtra Political Crisis: Uddhav Thackeray resigns as Chief Minister of Maharashtra
मुंबई, 29 जून: महाराष्ट्र सरकार में पिछले कई दिनों चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच आखिरकार आज शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा शिवसेना मेरी थी और मेरी ही रहेगी।

फेसबुक लाइव आकर ठाकरे ने दिया इस्तीफा
सर्वोच्च न्यायलय के आदेश के बाद महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने बुधवार की रात 9.30 बजे फेसबुक लाइव पर संबोधन दिया और इसके बाद महाराष्ट्र सीएम पद से इस्तीफे का ऐलान किया।

सुप्रीम कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट को हरी झंडी दे दी थी
बता दें शिवसेना की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे सुनवाई शुरू की। कोर्ट ने रात बुधवार 9 बजे अहम फैसला देते हुए गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट को हरी झंडी दे दी थी।सुप्रीम कोर्ट से फ्लोर टेस्ट मामले में झटका लगने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पद से इस्तीफा दिया है। इसके साथ ही उद्धव ठाकरे ने एमएलसी पद से भी इस्तीफा देने की घोषणा की है।

उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा देते हुए कहा
उद्धव ठाकरे ने कहा
मैं अप्रत्याशित तरीके से (सत्ता में) आया था और मैं इसी तरह से बाहर जा रहा हूं। मैं हमेशा के लिए नहीं जा रहा हूं, मैं यहां रहूंगा, और मैं एक बार फिर शिवसेना भवन में बैठूंगा। मैं अपने सभी लोगों को इकट्ठा करूंगा। मैं सीएम और एमएलसी पद से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने कहा हमने नाराज विधायकों को मुंबई आने और अपनी बात रखने का प्रस्ताव भी दिया, इससे ज्यादा हम क्या कर सकते थे।

शिंदे का नाम लिए ठाकरे ने बोली ये बात
मुख्यमंत्री ने बागी मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे का नाम लिए कहा -
शिवसेना ने चाय वाले, रेहड़ी वाले को बड़ा कर नेता विधायक बनाया, लेकिन वो उसी को भूल गए। उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल के 24 घंटे में फ्लोर टेस्ट कराने के फैसले का उल्लेख करते हुए कहा, विधानपरिषद में नामित विधायकों के प्रस्ताव पर फैसला करते तो बेहतर होता।












Click it and Unblock the Notifications