फ्लोर टेस्ट: शिवसेना के बागी विधायक गुवाहाटी से गोवा होंगे शिफ्ट, भाजपा ने भी बुलाई विधायकों की बैठक

मुंबई, 29 जून: महाराष्ट्र में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच शिवसेना के बागी विधायक आज गुवाहाटी से सीधे गोवा शिफ्ट हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, गोवा के ताज रिजार्ट एंड कन्वेंशन सेंटर में विधायकों के लिए 70 कमरे बुक किए गए हैं। बागी विधायक गुरुवार को मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे और सीधे महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र में हिस्सा लेने के लिए सदन में जाएंगे। उधर, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में अपने आवास पर भाजपा नेताओं की बैठक बुलाई है।

maharashtra political crisis Rebel Shiv Sena MLAs to shift goa from Guwahati

बागी MLA पाटिल ने किया दावा - हम फ्लोर टेस्ट जीतेंगे और सरकार बनाएंगे

गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में शिवसेना के बागी विधायक गुलाबराव पाटिल ने दावा किया, लोग हमारे साथ हैं और हम कल फ्लोर टेस्ट जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। चिंता की कोई बात नहीं है। बता दें, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 30 जून, गुरुवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने का निर्देश दिया है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सदन में अपना बहुमत साबित करने के लिए कहा है। ये सत्र सुबह 11 बजे से आयोजित होगा और इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।

शिवसेना ने फ्लोर टेस्ट पर उठाया सवाल, राउत ने कही ये बात

महाराष्ट्र के राज्यपाल के सीएम उद्धव ठाकरे से कल सदन में अपना बहुमत साबित करने के लिए कहने पर शिवसेना ने सवाल उठाया है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि 'हम महाराष्ट्र के राज्यपाल के फ्लोर टेस्ट के लिए बुलाने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। यह एक गैरकानूनी गतिविधि है, क्योंकि हमारे 16 विधायकों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। राज्यपाल को बस इसी पल का इंतजार था।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+