महाराष्ट्र पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में भी भाजपा ने मारी बाजी
नई दिल्ली। महाराष्ट्र पंचायत चुनावों के दूसरे चरण में भी भाजपा का बोलबाला रहा। पार्टी ने सरपंच पद के लिए हुए हुए 3,497 सीटों में से 1792 सीटों पर जीत दर्ज की है। यहां तक कि कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले कोल्हापुर, सांगली एवं सोलापुर जैसे इलाके में भी भाजपा ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है।

इससे पहले 7 अक्टूबर को पंचायट चुनावों के पहले चरण के चुनाव हुए थे। इस चुनाव में भी भाजपा ने 3,884 में से 1,457 सरपंच की सीटों पर जीत दर्ज की थी। पार्टी की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर पार्टी की महाराष्ट्र ईकाई को बधाई दी थी। ग्रामीण इलाकों में मिली इस जीत को गुजरात चुनावों से पहले पार्टी अपने लिए अच्छआ संकेत मान रही है।
दूसरे चरण में महाराष्ट्र के वर्धा, नागपुर, भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरोली, कोल्हापुर, सांगली और सोलापुर में भाजपा का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications