महाराष्ट्र: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई लोग जख्मी
पालघरः महाराष्ट्र के तारापुर में महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन (MIDC) परिसर में गुरुवार देर रात रात आग लग गई। ये आग एक केमिकल फैक्ट्री में लगी। बताया जा रहा है कि आग लगने से पहले फैक्ट्ररी में तेज धमाका हुआ। इस धमाके को दस किलोमीटर दूर तक सुना जा सकता था। धमाके के कंपन को पालघर, सातपाटी, चिंचणी जैसे इलाकों में सुना जा सकता था।

आग करने के कारण कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। इस आग में अभी तक पांच मजदूर जख्मी हो चुके हैं। प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की सात गाड़ियों को भेज दिया गया है। इस आग में घायल पांच लोगों को अभी तक अस्पताल में भेजा जा चुका है। इस मामले में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
यह भी पढ़ें- श्रीलंकाः बौद्धों और मुस्लिमों के बीच सांप्रदायिक तनाव, राष्ट्रपति ने पीएम से छीना पुलिस विभाग












Click it and Unblock the Notifications