Maharashtra: NCP विधायक भारत भालके का कोरोना से निधन, अस्पताल में थे भर्ती

NCP MLA Bharat Bhalke Passed Away: महाराष्ट्र (Maharashtra) के सियासी गलियारे से एक दुखद खबर है, यहां के सोलापुर जिले के पंढरपुर के मौजूदा विधायक भारत भालके (Bharat Bhalke) का शुक्रवार देर रात पुणे के रूबी हॉल अस्पताल (Ruby Hall Clinic) में निधन हो गया है, वो कोरोना संक्रमित थे, जिसके बाद उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विधायक को निमोनिया हो गया था, जिसके बाद उनकी हालत और भी ज्यादा बिगड़ने लगी थी और कल देर रात करीब 12 बजे उनका निधन हो गया, भालके के निधन से पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर है।

Maharashtra: NCP विधायक भारत भालके का कोरोना से निधन

भालके को शरद पवार का करीबी कहा जाता था, वो राजनीतिक गलियारे में 'जायंट किलर' के नाम से मशहूर थे। साल 2009 में उन्होंने डिप्टी सीएम विजयसिंह मोहिते पाटील को पंढरपुर की सीट पर भारी मतों से हराया था, वो साल 2014 में कांग्रेस के टिकट पर दोबारा पंढरपुर से जीते थे लेकिन इसके बाद उन्होंने साल 2019 में एनसीपी ज्वाइन कर ली थी और वो तीसरी बार पंढरपुर से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

कोरोना की वजह से अहमद पटेल का निधन

मालूम हो कि बीते बुधवार को कांग्रेस के दिग्गगज नेता और गांधी परिवार के करीबी अहद पटेल ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया, वो भी कोरोना संक्रमित थे, इलाज के दौरान उनके मल्टीपल आर्गन फेल हो गए थे और उसके बाद वो जिंदगी की जंग हार गए।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 43,082 नए केस मिले

मालूम हो कि भारत में कोरोना वायरस का कहर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से शुक्रवार (27 नवंबर) सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 43,082 नए केस मिले हैं, जबकि 492 लोगों की मौत हो गई है। अब देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 93,09,788 पहुंच गया है। 492 नई मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,35,715 हो गई है। सक्रिय मामले 4,55,555 हैं। 39,379 नए डिस्चार्ज मामलों के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या अब 87,18,517 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+