'शिवसेना का मुख्यमंत्री' के सवाल पर क्या बोले एनसीपी नेता नवाब मलिक

Recommended Video

      Maharashtra में बनने वाली Government में Shiv Sena को मिलेगा CM का पद | वनइंडिया हिंदी

      मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के तीन हफ्ते गुजर जाने के बाद भी सरकार नहीं बन पाई है। राज्य में लगे राष्ट्रपति शासन के बीच कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की ओर से सरकार बनाने की कोशिश जारी है। वहीं, सरकार बनाने की कोशिशों के बीच एनसीपी नेता नवाब मलिक का बयान आया है। एनसीपी नेता से पूछा गया था कि सरकार बनने की स्थिति में राज्य में क्या शिवसेना का सीएम होगा?

      maharashtra: ncp leader Nawab Malik says, surely CM will be from shiv sena

      एनसीपी नेता ने इसपर कहा, 'बार-बार ये पूछा जा रहा है कि शिवसेना का सीएम होगा क्या? सीएम के पोस्ट को लेकर ही शिवसेना-बीजेपी के बीच में विवाद हुआ , तो निश्चित रूप से सीएम शिवसेना का होगा। शिवसेना को अपमानित किया गया है, उनका स्वाभिमान बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी बनती है।'

      वहीं, इसके पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि एनसीपी सरकार बनाने को तैयार है लेकिन पार्टी शिवसेना की 5 साल के मुख्यमंत्री की मांग से सहमत नहीं है। ऐसी खबर आ रही थी कि एनसीपी भी 50-50 फॉर्मूले के पक्ष में है। दरअसल, शिवसेना ने भाजपा के सामने यही शर्त रखी थी जिसपर समझौता नहीं हो सका था और बीजेपी-शिवसेना के रास्ते अलग हो गए थे। बीजेपी ने कहा था कि सीएम पोस्ट को लेकर ऐसी कोई बात नहीं हुई थी। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी शिवसेना के वादाखिलाफी के आरोपों को खारिज किया था।

      एनसीपी-कांग्रेस और शिवसेना के नेता पिछले दो दिनों से लगातार बैठक कर रहे हैं और उनके बीच कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर सहमति बन गई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक जिन मुद्दों पर सहमति बनी है उनमें किसानों की कर्जमाफी, फसल बीमा योजना की समीक्षा, रोजगार और छत्रपति शिवाजी महाराज और बीआर अंबेडकर स्मारक शामिल है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+