गढ़चिरौली में IED ब्लास्ट के बाद अब नक्सलियों ने बैनर लगाकर दी धमकी
गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में IED ब्लास्ट के एक दिन बाद नक्सलियों ने बैनर लगाकर धमकी दी है। ये बैनर ब्लास्ट वाली जगह से थोड़ी ही दूरी पर लगाया गया है। इसमें नक्सलियों ने जहां एक दिन पहले हुए IED ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली है, वहीं धमकी देते हुए कहा है कि नक्सली इलाके में किसी भी तरह का विकास और सड़क निर्माण पूरी तरह से रोका जाए। बुधवार को नक्सलियों ने गढ़चिरौली में आईईडी ब्लास्ट किया था, जिसमें 15 जवान शहीद हो गए थे, इस धमाके में एक ड्राइवर की मौत हो गई थी।
IED ब्लास्ट वाली जगह से थोड़ी दूरी पर नक्सलियों ने लगाया बैनर
बुधवार को IED ब्लास्ट के बाद गुरुवार को नक्सलियों ने घटना से थोड़ी दूरी पर एक बैनर लगाया। ये बैनर पेड़ से बांधा गया था। इस बैनर में नक्सलियों ने प्रशासन और सरकार को धमकी देते हुए कहा, "नक्सली इलाके में किसी भी तरह का विकास कार्य नहीं होना चाहिए। चाहे वह सड़क या फिर पुल निर्माण ही क्यों नहीं हो, नक्सली इसके खिलाफ हैं।" गढ़चिरौली में बुधवार को घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने C-60 कमांडो की गश्ती टीम को निशाना बनाया।

बैनर लगाकर नक्सलियों ने दी धमकी
गढ़चिरौली में नक्सली हमले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई नेताओं ने निंदा की। वहीं, नक्सली हमले पर महाराष्ट्र के डीजीपी सुबोध जायसवाल का बयान आया है। उन्होंने कहा कि हम इस हमले (गढ़चिरौली नक्सली हमले) का करारा जवाब देने के लिए तैयार हैं। पूरे इलाके में ऑपरेशन चलाया जा रहा है और ये सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई और नुकसान ना हो। डीजीपी ने खुफिया एजेंसियों की विफलता के सवाल पर कहा कि इसे एजेंसियों की नाकामी के रूप में देखना सही नहीं होगा।

बुधवार को नक्सलियों के IED ब्लास्ट में 15 जवान हुए थे शहीद
महाराष्ट्र के डीजीपी ने कहा था कि यह एक नृशंस हमला है और हम पूरी कोशिश करेंगे कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। बता दें कि इस इलाके में पिछले 24 घंटे के अंदर नक्सलियों ने दूसरी बड़ी घटना को अंजाम दिया है। विस्फोट से पहले नक्सलियों ने एक सड़क निर्माण ठेकेदार के 25 वाहनों को भी जला दिया था। घटना के बाद से नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
अपने राज्य की विस्तृत चुनावी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications