महाराष्ट्र: नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस हादसे का शिकार, टिटवाला के पास 5 डिब्बे पटरी से उतरे
मुंबई। महाराष्ट्र में मंगलवार सुबह रेल हादसा हुआ है। यहां के टिटवाला में नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस के 5 डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह हादसा आसनगांव और टिटवाला के बीच हुआ है। इस हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं।

Recommended Video

Duranto Express Derailed: 5 Coaches of Duranto Express Derailed near Thane । वनइंडिया हिंदी
बड़ी बातें...
- कल्याण से एक रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना की गई है।
- हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन आशंका है लैंडस्लाइड की वजह से यह हादसा हुआ है।
- मालूम हो कि टिटवाला एक ग्रामीण इलाका है।
- मौके पर इस वक्त ग्रामीण लोग ही हैं। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे हैं।
- इलाके में पिछले कई दिनों से काफी बारिश हो रही है।
- ट्रेन के पटरी से उतरने की वजह से रूट प्रभावित हुआ है, जिससे कई लोकल ट्रेनों पर भी असर पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications