महाराष्ट्र: पर्यावरण मंत्री संजय बनसोडे कोरोना पॉजिटिव पाए गए

नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार में पर्यावरण, वाटर सप्लाई, रोजगार गारंटी राज्यमंत्री संजय बनसोडे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रविवार को संजय बनसोडे की कोरोना रिपोर्ट आई है, जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद मुंबई में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की महा विकास आघाडी सरकार में संजय छठें मंत्री हैं, जिनको कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उनसे पहले मंत्री जितेंद्र अहवाड, धनंजय मुंडे, अशोक चव्हाण, असलम शेख और अब्दुल सत्तार को कोविड19 पॉजिटिव पाया गया था।

Maharashtra Minister Sanjay Bansode Tests Positive for Coronavirus

लातूर की उदगीर विधानसभा सीट से एनसीपी विधायक संजय बनसोडे को शनिवार बुखार होने के बाद अस्पताल लाया गया था। बनसोडे ने बताया कि हल्का बुखार तथा गले में दर्द के बाद उन्होंने जांच कराई। रविवार को जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज हो रहा है।

महाराष्ट्र देश में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य है। महाराष्ट्र में तीन लाख, 67 हजार केस हैं और 13 हजार से मौतें हुई हैं। वहीं देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामले 14 लाख के पार पहुंच गए हैं। रविवार शाम तक देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 14 लाख, 15 हजार हो गई है। वहीं देश में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा 32 हजार के पार पहुंच गया है। भारत में कोरोना के मामले बीते कुछ दिनों में बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। 50 हजार के करीब नए केस बीते दिनों में हर रोज सामने आए हैं। बीते दो दिनों में देश में एक लाख नए कोरोना मरीज तो बीते चार दिन में 2 लाख नए मरीज बढ़ गए हैं। दुनिया के दूसरे देशों से भारत की तुलना की जाए तो कोरोना प्रभावित देशों की सूची में भारत तीसरे नंबर पर है। अमेरिका और ब्राजील में ही भारत से ज्यादा मामले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+