महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक का बयान, पीएम मोदी पहले खुद लगवाएं Covid-19 वैक्सीन
मुंबई। Vaccination start in India भारत में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू होना है और इसको लेकर सभी राज्यों में तैयारियां लगभगर पूरी हो चुकी हैं, लेकिन इन सबके बीच वैक्सीन को लेकर सियासत जमकर हो रही है। एनसीपी के नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने कहा है कि देश में टीकाकरण अभियान शुरू होने वाला है, लेकिन वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में संदेह अभी भी है।
Recommended Video

पीएम खुद लगवाएं वैक्सीन का पहला टीका- नवाब मलिक
नवाब मलिक ने कहा है कि लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर जो संदेह है, उसे प्रधानमंत्री ही दूर कर सकते हैं। नवाब मलिक ने कहा कि हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस टीके को लगवाएं ताकि लोगों का संदेह दूर हो सके और लोगों का वैक्सीन पर विश्वास कायम हो।
वैक्सीन को लेकर जारी है सियासत
- आपको बता दें कि नवाब मलिक से पहले इस तरह की मांग लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव भी कर चुके हैं। अभी तीन दिन पहले तेज प्रताप यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था पहले कोरोना वैक्सीन का टीका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद लगवाएं, उसके बाद हम टीका लगवाएंगे।
- तेज प्रताप से पहले अखिलेश यादव भी एक अटपटा बयान दे चुके हैं। अखिलेश यादव का कहना था कि 'मैं अभी कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा, मैं बीजेपी की वैक्सीन पर कैसे भरोसा कर सकता हूं, जब हमारी सरकार बनेगी तो सभी को मुफ्त वैक्सीन मिलेगी। हम बीजेपी की वैक्सीन नहीं लगवा सकते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications