उद्धव के मंत्री ने पूछा, क्या जबरन नसबंदी कराना चाहते हैं मोहन भागवत

नई दिल्ली। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के दो बच्चों वाले कानून की हिमायत को लेकर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा है कि इसके क्या नतीजे रहे हैं, इतिहास देख लीजिए। एनसीपी नेता मलिक ने कहा कि क्या वो जबरदस्ती नसबंदी कराना चाहते हैं? नवाब मलिक ने ये भी कहा महाराष्ट्र और कई दूसरे प्रदेशों में पहले से जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून मौजूद हैं।

Mohan Bhagwat two child law, मोहन भागवत दो बच्चों का कानून, Nawab Malik, NCP, Mohan Bhagwat, two child law, Maharashtra, rss, महाराष्ट्र, नवाब मलिक, मोहन भागवत, जनसंख्या, एनसीपी

Recommended Video

    RSS Chief Mohan Bhagwat ने Moradabad में फिर अलापा Hindu राष्ट्र का राग | वनइंडिया हिंदी

    नवाब मलिक ने शनिवार को कहा, मोहन भागवत दो बच्चों का कानून चाहते हैं। उनको पता नहीं है कि महाराष्ट्र में पहले से इससे जुड़ा कानून है, कई दूसरे राज्यों में भी कानून मौजूद हैं। अगर मोहन भागवत जबरन नसबंदी का कानून लाना चाहते हैं तो नरेंद्र मोदी को इस पर कानून बनाने दें। हमने देखा है कि अतीत में इस तरह की कोशिशों के किस तरह के नतीजे रहे थे। नवाब मलिक ने इमरजेंसी के दौरान जबरन नसबंदी किए जाने की ओर इशारा किया, जिससे काफी अव्यवस्था और डर उस दौर में फैल गया था।

    हाल ही में मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम में कहा था कि संघ की अगली योजना दो बच्चों का कानून है। जनसंख्या वृद्धि से दिक्कतें हो रही हैं और संघ का मत है कि दो बच्चों का कानून होना चाहिए। हालांकि इस पर फैसला तो केंद्र सरकार को लेना है। केंद्र को ऐसा कानून बनाना चाहिए जिससे जनसंख्या नियंत्रण हो सके। मोहन भागवकत के इस बयान के बाद इसके पक्ष और विपक्ष में कई तरह की बातें कही जा रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+