Video: दारू ब्रांड का नाम महिला के नाम पर रखो, डिमांड बढ़ जाएगीः भाजपा मंत्री

महाराष्ट्र की भाजपा सरकार के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने औरतों को लेकर विवादित बयान दिया है।

मुंबई। महाराष्ट्र की भाजपा सरकार के जल संसाधन और सिचाई मंत्री गिरीश दत्तात्रेय महाजन ने महिलाओं को लेकर विवादित व बेतुका बयान दिया है।। महाजन का एक विवादित वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे कह रहे हैं कि यदि दारू या किसी अन्य चीज की डिमांड बढ़ानी हो तो उसका नाम किसी महिला के नाम पर रख दो डिमांड अपने आप बढ़ जाएगी। महाजन ने चीनी फैक्ट्री द्वारा निर्मित शराब ब्रांड के नाम को महिला के नाम पर रखने की भी सलाह दी।

Maharashtra Minister Girish Mahajan controversial statement on women

उन्होंने न केवल शराब बल्कि तंबाकू के नाम को भी महिलाओं के नाम पर रखने की सलाह दी। उका कहना है कि ऐसा करने से आपूर्ति बढ़ जाएगी। हालांकि उनके इस बयान को वहां पर कई लोगों ने अस्वीकार कर दिया। महाजन के इस बयान के बाद शराबबंदी आंदोलन के प्रमुख कार्यकर्ता वकील पारोमिता गोस्वामी ने चंद्रपुर स्थित बाल पुलिस स्टेशन में गिरीश महाजन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

बता दें कि गिरीश महाजन भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं और उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में जामनेर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

देखें विवादित वीडियोः-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+