MHT CET Admit Cards 2021 : इंजीनियरिंग प्रोग्राम के एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक में करें डाउनलोड
नई दिल्ली, सितंबर 15। महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट ( MHT CET) के PCM ग्रुप के एडमिट कार्ड बुधवार को जारी कर दिए गए हैं। इंजीनियरिंग प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर अपना एप्लीकेशन नंबर और अपनी डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी होगी। आपको बता दें कि इंजीनियरिंग प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एमएचटी सीईटी की परीक्षा 21 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच आयोजित होगी।

MHT CET एडमिट कार्ड पर उम्मीदवारों को मिलेगी ये डिटेल
आपको बता दें कि उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर परीक्षा की तारीख और समय के साथ-साथ परीक्षा केंद्र का पता कोविड प्रोटोकॉल के दिशानिर्देशों के साथ मिलेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एमएचटी सीईटी प्रवेश पत्र को ध्यान से देखें और किसी भी विसंगति के मामले में तुरंत अधिकारियों से संपर्क करें। उम्मीदवारों को एमएचटी सीईटी 2021 हॉल टिकट परीक्षा केंद्र तक ले जाना होगा, ऐसा नहीं करने पर उन्हें एमएचटी सीईटी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
कैसे डाउनलोड करें MHT CET Admit Card 2021
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं
- होम पेज पर MHT CET Admit card 2021 download का एक लिंक होगा, जिस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करना है और एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लेना है।
- उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लेकर रख लें।
डायरेक्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही MHT CET के एमपीएड, बीए/बीएससी/बीएड/एमसीए/एम आर्किटेक्चर और मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट जैसे कोर्स में एडमिशन के लिए होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। इन कोर्सेस में दाखिला लेने के लिए परीक्षा का आयोजन 15 सितंबर यानि कि आज हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications