ठाकरे सरकार ने बदला फडणवीस का फैसला,अब मुंबई में 24x7 खुलेंगे पब और मॉल्स
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने पिछले सरकार का फैसला बदलते हुए मुंबई में मॉल्स और पब के खुलने का नया समय तय कर दिया है। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे की सरकार ने दो अहम फैसले किए। राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस सरकार का फैसला बदलते हुए मॉल्स, मल्टीप्लेक्स, पब, रेस्टोरेंट को 24 घंटे खोलने का फैसला किया है।

आदित्य ठाकर ने कहा कि मुंबई में अब 24 घंटे पब रेस्टोरेंट और मॉल्स खुलेंगे। इसे ट्रायल के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल ठाकरे सरकार पबिछली सरकार के फैसलों को बदलने में लगी है। 26 जनवरी से इसका पायलट प्रोजेक्ट पेश किया जाएगा, जिसमें 24 घंटे सातों दिन पब और रेस्योरेंट खुले रहेंगे। नई सरकार ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाइपरलूप प्रोजेक्ट को भी रोकने का फैसला किया। डिप्टी सीएम अजित पवार ने इस प्रोजेक्ट को रोकने का फैसला किया है।
उन्होंने साफ-साफ कहा कि अब तक दुनिया में कहीं भी ये प्रोजेक्ट नहीं बना है। ऐसे में जब तक कहीं बन न जाए, वहां का सक्सेस देखा न जाए तब तक महाराष्ट्र में भी नहीं बनेगा। ठाकरे सरकार ने पिछली सरकार द्वारा मेट्रो के कारशेड आरे में बनाए जाने वाले फैसले को भी इस सरकार ने रोक दिया है और इस पर कमेटी गठित कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications