महाराष्ट्र में भी 30 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, नई गाइडलाइंस में जानिए क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा
मुंबई। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाकर 30 जून, 2020 तक के लिए लागू कर दिया है। नए दिशानिर्देशों के मुताबिक कंटेनमेंट जोन में पूरे महीने सख्ती जारी रहेगी जबकि अन्य इलाकों में समय के साथ धीरे-धीरे छूट दी जाएगी। देश में कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट महाराष्ट्र में भी केंद्र के ऐलान के बाद आज (31 मई) राज्य में लॉकडाउन को 30 जून तक जारी रखने की घोषणा की गई है। प्रदेश की उद्धव ठाकरे सरकार ने लॉकडाउन के ऐलान के साथ नई गाइडलाइंस भी जारी कर दी है।

महाराष्ट्र सरकार ने भी केंद्र की तरह तीन चरणों में रियायत देने का फैसला किया है। उद्धव सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच लोगों की आवाजाही पर सख्ती से प्रतिबंध रहेगा। केंद्र के अनलॉक चरण 1 के साथ ही राज्य में भी समुद्र तटों, खेल के मैदानों, उद्यानों और खुले सार्वजनिक स्थानों पर सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे के बीच व्यक्तिगत शारीरिक अभ्यास की अनुमति होगी। इसके अलावा 8 जून से सभी निजी कार्यालय आवश्यकता के अनुसार 10% तक अटेंडेंस के साथ काम कर सकते हैं, शेष व्यक्ति घर से काम कर सकते हैं।
जिले के अंदर बस सेवाओं की अनुमति दी जाएगी, जबकि एक जिले से दूसरे जिले में बस सेवाओं की अनुमति नहीं होगी। महाराष्ट्र सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार राज्य में धार्मिक स्थलों और पूजा स्थलों, होटल, रेस्तरां, आतिथ्य सेवाएं, शॉपिंग मॉल, नाई की दुकानें, स्पा, सैलून और ब्यूटी पार्लर राज्य भर में बंद रहेंगे। हालांकि जून में गैर जरूरी सामानों की दुकानों को 5 जूस से ऑड-ईवन आधार पर खोलने की अनुमति दी गई है। बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रवाभ देखने को मिला है। अब तक यहां 65 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं वहीं, 2100 से अधिक लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: कोरोना से संक्रमित हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, परिवार और स्टाफ के 22 लोगों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव
-
Air India की मुंबई-बेंगलुरू फ्लाइट का बीच हवा में इंजन हुआ खराब, ‘PAN PAN’ कॉल ने बचाई 47 यात्रियों की जान -
Mumbai Water Cut Update: मुंबई के इन इलाकों में होगी पानी की भारी कटौती, देख लें कहां रहेगी किल्लत -
Mumbai Gold Price Silver Rate Today: सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, मुंबई में क्या है ताजा भाव? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: चढ़ने के बाद फिर गिरे सोना-चांदी के भाव, मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज!












Click it and Unblock the Notifications