उत्तराखंड: कोरोना से संक्रमित हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, परिवार और स्टाफ के 22 लोगों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव
नई दिल्ली: उत्तराखंड से कोरोना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा उनके परिवार और स्टाफ के 22 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिसके बाद सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही उनके बंगले को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है। इससे पहले शनिवार को सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
Recommended Video

मामले में उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने बताया कि सतपाल महाराज की पत्नी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 41 लोगों के सैंपल लिए थे, जिसमें 35 उनके स्टाफ के सदस्य थे। अब सतपाल महाराज समेत 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 17 तो सिर्फ उनके स्टाफ के लोग हैं। इसके अलावा उनके दो बेटे और बहुएं भी कोरोना से संक्रमित हैं। सभी को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन किया गया है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ट्रैस कर रही है। वहीं उनकी पत्नी को इलाज के लिए एम्स में भर्ती करवाया गया है।

तीन दिन से खराब थी तबीयत
आपको बता दें कि सतपाल महाराज की पत्नी की तबीयत तीन दिन पहले से ही खराब थी। उनमें कोरोना के लक्षण दिखने के बाद एक प्राइवेट लैब में उनकी जांच करवाई गई। शनिवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही हंड़कंप मच गया। जिसके बाद सतपाल महाराज ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया था। नगर निगम की टीम ने सतपाल महाराज के घर की म्यूनिसिपल रोड की गली सील किया है। वहीं अब उत्तराखंड में पॉजिटिव केसों की संख्या 800 से ज्यादा हो गई है, जिसमें 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि 102 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications