Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Exit Poll 2024: एक क्लिक में पढ़िए महाराष्ट्र-झारखंड के तमाम एग्जिट पोल, जानें कौन-किसकी सरकार बना रहा?

Maharashtra Jharkhand Exit Poll Result 2024: झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की वोटिंग पूरी होने के बाद तमाम सर्वे एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल्स जारी कर दिए है। महाराष्ट्र में 288 सीटों पर वोटिंग हुई, जबकि झारखंड में दो चरणों के जरिए सभी 81 सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है।

ऐसे में एग्जिट पोल्स किस राज्य में किसकी सरकार बनाने की भविष्यवाणी कर रहे हैं। इस एक आर्टिकल में आप उन तमाम सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे देख सकेंगे।

Exit Poll

Exit Poll Maharashtra: महाराष्ट के एग्जिट पोल

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद 11 एग्जिट पोल आए हैं। इनमें से 8 में बीजेपी के गठबंधन यानी महायुति की सरकार बनने का दावा किया गया है, जबकि 3 में कांग्रेस गठबंधन एमवीए की सरकार बनने का अनुमान है। ऐसे में जानिए एक-एक करके सभी एग्जिट पोल

न्यूज 18 मैट्रिज (News 18-Matriz) के एग्जिट पोल में महायुति को 150 से 170 सीटों पर जीत मिलती दिखाई दे रही है, जबकि महा विकास अघाड़ी को 110 से 130 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 8 से 10 सीटें जा सकती हैं।

पी-मार्क (P-MARQ Exit Poll) ने महाराष्ट्र में महायुति को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया है। महायुति को 137-157 सीटें मिल सकती हैं, एमवीए को 126-146 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य को 2-8 सीटें मिल सकती हैं।

चाणक्य स्ट्रैटजीज (Chanakya Strategies) के एग्जिट में भी सामने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति को 152 से 160 सीट मिलती नजर आ रही है। जबकि विपक्ष कांग्रेस के एमवीए गठबंधन को 130 से 138 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य को 6 से 8 सीटें मिल सकती है।

टाइम्स नाउ-जेवीसी (Times Now-JVC) ने भाजपा गठबंधन को 159 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 116 सीटें और अन्य को 13 सीटों पर जीत मिल सकती है।

एक्सिस मॉय इंडिया (Axis My India)के एग्जिट पोल में महायुति को 150 से 170 सीटें, एमवीए को 110 से 130 सीटें और अन्य 08 से 10 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।

पीपुल्स पल्स (People's Pulse) ने एग्जिट पोल में महायुति को 175-195 सीटें दी है, जबकि महा विकास अघाड़ी को 85-112 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं अवन्य के खाते में 7 से 12 सीटें जा सकती है।

इलेक्टोरल एज (Electoral Edge) ने सबसे चौंकाने वाले एग्जिट पोल जारी किए हैं। महायुति को 118 सीटें दी है, जबकि MVA को 150 सीटों के साथ सत्ता में ला रहा है। वहीं अन्य को 20 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।

पोल डायरी (Poll Diary) के एग्जिट पोल में महायुति को 122-186 सीटें, अघाड़ी को 69-121 सीटें और अन्य को 12-29 सीटें मिल रही हैं।

रिपब्लिक (Republic)के एग्जिट पोल में महायुति को 137-157 सीटें, अघाड़ी को 126-146 सीटें और अन्य को 2-8 सीटों का अनुमान है।

लोकशाही मराठी रुद्र (Lokshahi Marathi-Rudra)के एग्जिट पोल में महायुति को 128-142 सीटें, अघाड़ी को 125-140 सीटें और अन्य को 18 से 23 सीटें मिलने की संभावना जताई है।

एसएएस ग्रुप (SAS Group) के एग्जिट पोल में महायुति को 127 से 135 सीटें, आघाड़ी को 147 से 155 और अन्य को 10 से 13 सीटें मिलने की भविष्वाणी की गई है।

Exit Poll Jharkhand: झारखंड के एग्जिट पोल

झारखंड में कुल 81 सीटें है। ऐसे में 7 एग्जिट पोल जारी हुए हैं, जिसमें से 5 में भाजपा गठबंधन की सत्ता में वापसी होने की संभावनाएं जताई गई है, जबकि 2 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस गठबंधन बहुमत के साथ कमबैक होने का अनुमान है।

एक्सिस माय इंडिया (axis my india) के एग्जिट पोल में 'इंडिया' गठबंधन को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। 81 सीटों में एनडीए को सिर्फ 25 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इंडिया गठबंधन को 53 सीटें मिल सकती है। वहीं जेकेएलएम को 2 सीटें मिल सकती हैं।

टाइम्स नाऊ-जेवीसी (Times Now-JVC) ने एनडीए को 42 सीटें दी है, इंडिया गठबधन को 38 और अन्य एक सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

चाणक्य स्ट्रैटजीज (Chanakya Strategies) के एग्जिट पोल में एनडीए को ज्यादा सीटें मिलती नजर आ रही है। एनडीए को 45 से 50 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन को 35 से 38 मिल सकती है। वहीं अन्य के खाते में 3 से 5 सीटें जा सकती हैं।

न्यूज 18 मैट्रिज (News 18-Matriz) के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए बहुमत के साथ सरकार बना सकता है। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 42 से 47 सीटें मिल सकती हैं। जबकि झामुमो के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को 25 से 30 सीटें मिलने का अनुमान हैं। वहीं अन्य को 1 से 4 सीटें मिल सकती हैं।

पी-मार्क (P-MARQ Exit Poll) के एग्जिट पोल में एनडी को 31 से 40 सीटें मिलती दिखाई गई है, जबकि इंडिया को 37 से 47 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में कोई सीट नहीं आएंगी।

पीपुल्स पल्स (People's Pulse) एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को 44 से 53 सीटें मिलने के आसार है। जबकि जेएमएम और कांग्रेस को 25 से 37 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। अन्य को 5 से 7 सीटें मिल सकती हैं।

सी वोटर (C-Voter) के एग्जिट पोल में NDA को 34 सीट मिल रही है। इंडिया गठबंधन को 26 सीटें मिलने का अनुमान है।

भास्कर पोल (bhaskar Poll) में भी एनडीए सरकार बनाती नजर आ रही है। बीजेपी गठबंधन को 37 से 40, कांग्रेस जेएमएम गठबंधन को 36 से 39 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य के खाते में 0 से 2 सीटें जा सकती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+