Maharashtra:'मेरी CM बनने की इच्छा है', NCP के मंत्री के बयान को क्यों तबज्जो नहीं देना चाहते पवार
नई दिल्ली- एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार (NCP President Sharad Pawar ) ने पार्टी नेता जयंत पाटिल (Jayant Patil) के मुख्यमंत्री बनने की इच्छा वाले बयान को नजरअंदाज करने की कोशिश की है। खास बात ये है कि जयंत पाटिल ना सिर्फ महाराष्ट्र में पार्टी के अध्यक्ष हैं, बल्कि उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की अगुवाई वाले महा विकास अघाड़ी सरकार (MVA) में कैबिनेट मंत्री भी हैं। हाल ही में उन्होंने एक बयान में कहा है कि लंबे वक्त तक राजनीति में रहने वाले लोग निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और यह उनके लिए भी स्वाभाविक है और वो भी राज्य के इस सर्वोच्च पद को पाना चाहते हैं।

ऐसे समय में जब राज्य में शिवसेना (Shiv Sena), कांग्रेस (Congress) और एनसीपी (NCP) के गठबंधन वाली सरकार चल रही है, एनसीपी के एक बड़े नेता के इस बयान के बारे में जब शुक्रवार में कोल्हापुर में शरद पवार से सवाल किया गया तो उन्होंने इसे मजाक में टालने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि मुझे क्या करना चाहिए अगर कल को मुझे भी ऐसा ही महसूस हो? मुझे कोई मुख्यमंत्री नहीं बनाने जा रहा, इसलिए मैं इसके बारे में सोचता ही नहीं।
दरअसल, हाल ही में जब जयंत पाटिल अपने गृहनगर सांगली आए थे तब एक सवाल के जवाब में एक लोकल मीडिया हाउस को उन्होंने कहा कि, 'सच है मैं भी (मुख्यमंत्री) बनना चाहता हूं....हर नेता मुख्यमंत्री बनना चाहता है।' लेकिन, हमारे लिए जो फैसला पार्टी और पवार साहब लेते हैं वही आखिरी होता है। वो बोले- 'सभी सीएम बनना चाहते हैं। जिन लोगों ने भी (राजनीति में इतना काम किया है),जितना काम मैंने किया है तो ( वह जरूर सीएम बनना चाहेगा।) मेरे वोटर भी जरूर मुझे सीएम बनाना चाह रहे होंगे।'
लेकिन, इसके आगे उन्होंने संख्या बल की मजबूरी जताई। उनके मुताबिक, 'इसलिए मेरी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा तो है, लेकिन परिस्थिति और संख्या महत्वपूर्ण फैक्टर हैं। हमारे पास 54 एमएलए हैं। मुझे नहीं लगता है कि 54 एमएलए से सीएम बनना संभव है।' गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटें हैं। लेकिन, उन्होंने आगे के लिए योजना जरूर बताई कि जब पार्टी के पास पर्याप्त विधायक होंगे तो उसे मुख्यमंत्री का पद जरूर मिलेगा। 'अगर संख्या बढ़ती है, पार्टी बड़ी होती है, तब पवार साहब जो फैसला लेंगे वो होगा।'
-
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Pradyut Bordoloi: कौन हैं बोरदोलोई ? जिन्होंने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, अब हुए बीजेपी में शामिल -
सेंसर बोर्ड ने रणवीर सिंह की फिल्म में करवाए भयंकर बदलाव, कई कट के बाद भी मिला A सर्टिफिकेट -
Khan Sir Viral Video: कौन है खान सर का दुश्मन? पटना के मशहूर टीचर ने पहली बार खुलेआम बताया नाम -
आज का तुला राशिफल 18 मार्च 2026: मित्रों से होगी मुलाकात, भाग्य का मिलेगा साथ












Click it and Unblock the Notifications