सुशांत मामले में महाराष्ट्र के गृहमंत्री का CBI से सवाल, पूछा- डेढ़ महीना हो गया, बताइए हत्या है या आत्महत्या

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की जांच में काफी देरी हो रही है। जो उनके परिवार और फैंस को ठीक नहीं लग रही। अब इसपर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने भी सवाल उठाए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उन्होंने कहा है, 'सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या से हुई या उनकी हत्या हुई थी? मुंबई पुलिस ठीक से जांच कर रही थी, तब अचानक केस सीबीआई को दे दिया गया। उन्हें हमें जल्द परिणाम बताना चाहिए।'

Recommended Video

    Sushant Case: Anil Deshmukh ने CBI जांच पर उठाए सवाल, पूछा- क्या निकला ? | वनइंडिया हिंदी
    Sushant Singh Rajput, Maharashtra, CBI, Maharashtra home minister, anil deshmukh, mubai, maharasthra home minister anil deshmukh, anil deshmukh to cbi, sushant singh rajput case, ssr, ssr case, sushant singh rajput case updates, सुशांत सिंह राजपूत, अनिल देशमुख, महाराष्ट्र, महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख, महाराष्ट्र सरकार, सीबीआई, मुंबई

    बता दें महाराष्ट्र और बिहार सरकार के बीच चली जुबानी जंग के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त महीने के आखिर में जांच सीबीआई को सौंप दी थी। वहीं इस हफ्ते की शुरुआत में सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौर ने कहा था, 'केंद्रीय जांच ब्यूरो सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में प्रोफेशनल तरीके से जांच कर रहा है, जिसमें सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है और किसी भी पहलू को छोड़ा नहीं गया है।' उन्होंने ये बयान तब जारी किया जब सुशांत के परिवार ने जांच में देरी को लेकर नाराजगी व्यक्त की थी।

    इससे पहले मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी और उसने कहा था कि सुशांत की मौत का कारण आत्महत्या है। हालांकि बाद में सुशांत का परिवार पुलिस की जांच से खुश नहीं था और सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इनपर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया। फिर मामले की जांच के लिए बिहार पुलिस मुंबई पहुंची, जिसके बाद दोनों राज्यों की सरकारों के बीच शब्दों की जंग शुरू हो गई थी।

    हालांकि सीबीआई अब तक इस मामले में रिया चक्रवर्ती, उसके भाई शौविक, कुक नीरज सिंह, रूममेट सिद्धार्थ पिठानी और सुशांत के पूर्व मैनेजर सैमुअल मिरांडा से पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा एजेंसी ने सुशांत के मुंबई के बांद्रा स्थित घर का भी कई बार दौरा किया है, जहां अभिनेता 14 जून को मृत पाए गए थे। इसके साथ ही मामले की जांच के लिए सीबीआई एम्स की मदद भी ले रही है, इसके लिए पांच सदस्यीय फोरेंसिक टीम का गठन किया गया है। मामले में सीबीआई सुशांत की मौत को लेकर जांच कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लॉन्ड्रिंग और नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ड्रग्स एंगल की जांच कर रहा है। फिलहाल मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती, उसका भाई और कई अन्य लोगों को एनसीबी ने गिरफ्तार किया हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+