Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कंगना रनौत को लेकर दिए बयान पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री देशमुख को मिली धमकी, जानिए पूरा मामला

मुंबई। महाराष्‍ट्र गृह मंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है कि राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख के नागपुर स्थित ऑफिस में मंगलवार को धमकी भरे कॉल आए हैं, ये फोन कॉल फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर दिए गए बयान के कारण आए हैं, मालूम हो कि महाराष्ट्र गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कंगना के खिलाफ ड्रग मामले में जांच करने के आदेश दिए हैं, गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद खुलासा किया था कि बॉलीवुड में 99 प्रतिशत लोग ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन मुंबई पुलिस सब-कुछ जानते हुए भी चुप्पी साधे हुए है।

गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कंगना के खिलाफ दिए हैं जांच के आदेश

गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कंगना के खिलाफ दिए हैं जांच के आदेश

जिसके बाद हंगामा मचा गया था, शिवसेना नेता संजय राउत ने इसे मुंबई पुलिस का अपमान बताया था और उन्होंने कंगना पर ही वार कर दिया, यही नहीं महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि मुंबई पुलिस एक्ट्रेस के खिलाफ ड्रग्स मामले में जांच करेगी, गृहमंत्री ने एक्टर अध्ययन सुमन एक बयान को इसका आधार बताया है, बता दें कि एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन कुछ साल पहले कंगना रनौत के साथ रिलेशनशिप में थे, कंगना से ब्रेकअप के बाद अध्ययन ने आरोप लगाया था कि कंगना खुद भी ड्रग्स लेती थीं और उन्हें भी ड्रग्स लेने के लिए कहती थी।

'वह ड्रग्स लेती हैं और उन्हें मजबूर भी करती हैं'

'वह ड्रग्स लेती हैं और उन्हें मजबूर भी करती हैं'

देशमुख ने कहा कि विधायक सुनील प्रभु और प्रताप सरनाईक द्वारा प्रस्तुत अनुरोध के अनुसार, मैंने विधानसभा में जवाब दिया और कहा कि कंगना रनौत के संबंध अध्ययन सुमन के साथ थे, जिन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि वह ड्रग्स लेती हैं और उन्हें मजबूर भी करती हैं। मुंबई पुलिस इस मामले पर गौर करेगी।

कंगना ने कहा-अगर गलत निकली तो छोड़ दूंगी मुंबई

कंगना ने कहा-अगर गलत निकली तो छोड़ दूंगी मुंबई

जबकि कंगना ने अनिल देशमुख के फैसले के बाद ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, मैं बहुत खुश हूं कि मुंबई पुलिस और मुंबई के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मेरी सुनी और मैं अपना ड्रग टेस्ट कराने के लिए पूरे तरीके से तैयार हूं। मेरी कॉल रिकॉर्ड्स की जांच की जाए, अगर मेरा कोई भी ड्रग माफिया से कनेक्शन निकलता है तो मैं अपनी गलती मानने के लिए तैयार हूं। साथ ही मैं हमेशा के लिए मुंबई छोड़ने के लिए भी तैयार हूं। आप सभी से मिलने के लिए मैं काफी उत्सुक हूं। जल्दी मिलते हैं।

सीएम ठाकरे और पवार को भी आए हैं धमकी भरे कॉल

सीएम ठाकरे और पवार को भी आए हैं धमकी भरे कॉल

मालूम हो कि महाराष्ट्र के अनिल देशमुख से पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार को भी धमकी भरे फोन आए हैं। महाराष्ट्र सरकार में एक मंत्री के मुताबिक एक अज्ञात व्यक्ति ने देशमुख के नागपुर स्थित दफ्तर पर फोन किया। वहीं शरद पवार के घर भी ऐसा ही फोन आया है। पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच शुरू हो गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+