महाराष्ट्र के गृहमंत्री बोले- वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले तबलीगी जमात के लोगों के खिलाफ होगी सख्ती कार्रवाई

मुंबई। देश में कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों में से करीब 30 फीसदी केस तबलीगी जमात से जुड़े हैं। ये जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि तबलीगी के 40 हजार से ज्यादा लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। वहीं, महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले तबलीगी जमात के लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा।

Maharashtra HM anil deshmukh, strict action will be taken against Tablighi Members who violated visa norms

अनिल देशमुख ने कहा कि तबलीगी जमात के लोगों की क्वारंटाइन अवधि समाप्त होने के बाद उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। तबलीगी जमात को कोरोना वायरस के फैलने के मुख्य कारणों में से एक के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हिस्सा लेने वाले ये लोग मिशनरी कार्यों के लिए पूरे देशभर में फैल गए थे और इस दौरान उनमें वायरस का संक्रमण पाया गया था।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने कहा कि ऐसी जानकारी सामने आई है कि तबलीगी जमात के कुछ लोगों ने वीजा नियमों का उल्लंघन किया है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक तबलीगी जमात के 156 सदस्यों के खिलाफ वीजा मानदंडों के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की गई है। वहीं, प्रवासी मजदूरों के फंसे होने के मामले पर भी देशमुख से सवाल किया गया।

इसपर उन्होंने दावा किया कि सीएम उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में इस मुद्दे को उठाया था लेकिन अन्य राज्यों ने स्टेट बॉर्डर खोलने से इनकार कर दिया था। बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में ही सामने आए हैं जहां संक्रमित मरीजों की संख्या 4200 तक पहुंच गई है जबकि इस वायरस के संक्रमण के कारण 223 लोगों की मौत हुई है। बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में 552 मामले सामने आए हैं और 12 लोगों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+