मुंबई समेत महाराष्ट्र के इन जिलों में अगले चार दिन भारी बारिश का अनुमान, कई जगहों पर रेड अलर्ट

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बीच महाराष्ट्र के कई शहरों में अगले कुछ दिन भारी से भारी बारिश हो सकती है। बारिश के साथ -साथ हाइटाइड को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है जिसके तहत समुद्र में 4.57 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। मुंबई के साथ-साथ रायगढ़, पालघर, ठाणे, नासिक और पालघर में भी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Recommended Video

    मुंबईः भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, उठ रही हैं समुंद्र में ऊंची लहरें
    चार दिन तक बारिश

    चार दिन तक बारिश

    मौसम विभाग,कोलोबा मुंबई ने नॉर्थ कोंकण में बारिश को लेकर अनुमान जाहिर किया है। विभाग के मुताबिक, 4 जुलाई को रायगढ़, पालघर, ठाणे और पालघर में बारिश के लिए भारी से भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया है। 5 जुलाई यानी रविवार को रायगढ़ में भारी से भारी बारिश का अनुमान है। वहीं मुंबई, ठाणे, रायगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

    रायगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश

    रायगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश

    मौसम विभाग ने 6 जुलाई को रायगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। 7 जुलाई यानी मंगलवार को भी रायगढ़ जिले में कई जगहों पर बारिश का अनुमान जाहिर किया है। ऐसे में मौसम विभाग के हिसाब से देखा जाए तो शनिवार और रविवार को भारी बारिश का अनुमान है। इसके बाद अगले दो दिन रायगढ़ में ही बारिश का अनुमान है।

    मुंबई पुलिस ने कहा, घरों में रहें

    मुंबई पुलिस ने कहा, घरों में रहें

    मौसम विभाग ने मुंबई और उसके आसपास के तटीय जिलों में भारी बारिश को लेकर शुक्रवार और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया था। मुंबई पुलिस ने लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा,भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को मुंबई में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है. सभी नागरिकों को घर में रहने और बिना किसी जरूरी काम के बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जाती है। साथ ही सभी एहतियाती कदम उठाने की भी सलाह दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+