महाराष्ट्र सरकार ने रेलवे को फिर से लोकल ट्रेनें शुरू करने का किया अनुरोध

नई दिल्ली। मुंबई लोकल में जल्द ही सभी यात्रियों को यात्रा की इजाजत मिल सकती है। जरूरी सेवा में लगे लोगों के बाद मुंबई लोकल में महिलाओं और वकीलों को यात्रा की इजाजत पहले ही मिल चुकी है। इस संबंध में आज महाराष्ट्र सरकार ने रेलवे को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि, गैर-आवश्यक श्रेणी के यात्रियों के लिए गैर-पीक घंटों में यात्रा की अनुमति दी जाए। महाराष्ट्र सरकार ने इस संबंध में एक शेड्यूल भी साझा किया है।

Maharashtra govt requests Railway Ministry to resume Mumbai local trains

महाराष्ट्र सरकार ने रेल मंत्रालय को पत्र लिखकर विभिन्न टाइम जोन में लोकल ट्रेनों में आम जनता को यात्रा करने की अनुमति देने की मांग की है। सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, राज्य सभी कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोकल ट्रेन सेवाओं को आम जनता के लिए खोलना चाह रहा है। राज्य सरकार ने रेलवे सेवाओं को आम लोगों को खोलने के लिए टाइम जोन को 6 श्रेणियों में बांटा है।

1- कोई भी व्यक्ति वैध पास या टिकट के साथ सुबह की पहली लोकल से लेकर सुबह 7.30 मिनट तक यात्रा कर सकता है।
2-आवश्यक सेवाओं में लगे लोग वैलेड क्यूआर कोड या आईकार्ड के साथ सुबह 8:30 AM से 10:30AM तक यात्रा कर सकते हैं।
3- कोई भी व्यक्ति वैध पास या टिकट के साथ दोपहर 11:00AM से शाम 4:30PM तक यात्रा कर सकता है।
4-आवश्यक सेवाओं में लगे लोग वैलेड क्यूआर कोड या आईकार्ड के साथ शाम 5:00PM से 7:30PM तक यात्रा कर सकते हैं।
5-कोई भी व्यक्ति वैध पास या टिकट के साथ रात 8:00PM से अंतिम लोकल ट्रेन तक यात्रा कर सकेगा।
6-हर घंटे में एक लेडीज स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

Maharashtra govt requests Railway Ministry to resume Mumbai local trains

वहीं महाराष्ट्र सरकार के मंत्री विजय वाडेट्टीवार ने बताया कि आने वाले दिनो में मुंबई लोकल सभी के लिए शुरू हो सकती है। ट्विटर पर एक यूजर्स के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री विजय वाडेट्टीवार ने कहा कि, हम अगले कुछ दिनों में सभी के लिए लोकल ट्रेन सेवाएं शुरू करने पर निर्णय लेंगे। हमने विभिन्न हितधारकों के साथ विचार-विमर्श किया है। मुंबईकर को जल्द ही इस पर राहत मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+