भाजपा से खींचतान के बीच शिवसेना नेता संजय राउत का शायराना अंदाज जारी, बोले- तुम्हारे पांव के नीचे जमीन नहीं

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच सरकार बनाने को लेकर खींचतान जारी है। दोनों ओर से लगातार बयानबाजी भी हो रही है। शिवसेना की ओर से उसके सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत भाजपा पर लगातार हमले बोल रहे हैं। वो लगातार इसके लिए शायरी का सहारा भी ले रहे हैं। इस बार उन्होंने मशहूर शायर, गीतकार दुष्यंत कुमार की लाइनें ट्वीट करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है।

 संजय राउत का ट्वीट

संजय राउत का ट्वीट

संजय राउत ने गुरुवार सुबह दुष्यंत कुमार का शेर ट्वीट किया। 'तुम्हारे पांव के नीचे कोई जमीन नहीं, कमाल है फ़िर भी तुम्हें यकीन नहीं।' इस ट्वीट में राउत ने कुछ और नहीं लिखा है लेकिन साफ है कि महाराष्ट्र में जो सरकार बनाने को लेकर जो रस्साकशी चल रही है, उसमें ये ट्वीट उन्होंने भाजपा के लिए ही किया है।

राउत लगातार ले रहे शायरी का सहारा

राउत लगातार ले रहे शायरी का सहारा

संजय राउत भाजपा पर निशाना साधने के लिए लगातार शायरी का सहारा ले रहे हैं। इससे पहले उन्होंने दुष्यंत की ही लाइनें- सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए। और उससे पहले वसीम बरेलवी का शेर- उसूलों पर जहाँ आँच आये, तो टकराना जरूरी है जो ज़िन्दा हो,तो फिर जिन्दा नजर आना जरूरी है, भी ट्वीट किया था।

क्या चल रहा है भाजपा-शिवसेना के बीच

क्या चल रहा है भाजपा-शिवसेना के बीच

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आए हैं। बीजेपी के 105 और शिवसेना के 56 विधायक जीते हैं। कांग्रेस को 44 और एनसीपी को 54 सीटों पर जीत मिली है। बहुमत के लिए यहां 145 सीटों की जरूरत है, ऐसे में साफ है कि कोई एक पार्टी अपने दम पर सरकार नहीं बना सकती है। भाजपा-शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा है और दोनों दलों की सीटें भी बहुमत के आंकड़े से ज्यादा हैं लेकिन नतीजे आने के बाद से ही शिवसेना ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद पर अड़ी हुई है, वहीं भाजपा इस पर तैयार नहीं है। इसी को लेकर नई सरकार का रास्ता साफ नहीं हो पा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+