महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, एक लाख से ज्यादा मजदूरों को भेजा जाएगा उनके गांव

महाराष्ट्र सरकार कबड़ा फैसला, एक लाख से ज्यादा मजदूरों को भेजा जाएगा उनके गांव

नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को दूसरे राज्यों के करीब एक लाख 25 हजार मजदूरों को उनके गांव को भेजने की इजाजत दी है। ये सभी मजदूर महाराष्ट्र की चीनी मिलों में काम करने वाले हैं। जिन्हे राज्य सरकार ने उनके गांव भेजने का फैसला किया है। मजदूरों को भेजने का इंतजाम शुगर मिल के मालिक करेंगे। विपक्ष के कई नेताओं ने राज्य सरकार के इस पर खुशी जताई है।

s to go back their villages

राज्य सरकार इन मजदूरों का मेडिकल चेकअप कराएगी, जिसके बाद इन्हें इनके घर भेजा जाएगा। उनकी यात्रा और भोजन आदि की सारी व्यवस्था शुगर मिलों के मालिकों की ओर से की जाएगी। महाराष्ट्र में बहुत बड़ी संख्या में मजदूर शुगर मिलों में काम करते हैं। लॉकडाउन होने के बाद लाखों की तादाद में चीनी मिल मजदूर फंसे हुए हैं। लॉकडाउन के बाद राज्य सरकार ने सभी मिल मालिकों से कहा था कि वे इन मजदूरों के रहने और खाने की व्यवस्था मिल परिसर में ही करें लेकिन मजदूर लगातार अपने घरों को जाने की मांग रहे थे। जिसके बाद ये फैसला लिया गया है।

महाराष्ट्र देश का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य है। महाराष्ट्र में अब तक इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 3205 हो गई है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से सर्वाधिक 194 लोगों की मौत हुई है। इसके बाज दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1640, तमिलनाडु में 1267, राजस्थान में 1131, मध्य प्रदेश में 1129 और गुजरात में 930 मामले सामने आ चुके हैं। देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों की संख्या 13387 हो गई है, वहीं इससे 437 लोगों की मौत हो चुकी है।

दुनिया में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या अब बीस लाख को पार कर गई है। दुनियाभर में अब तक 21,82,308 लोगों में संक्रमण पाया जा चुका है। इससे अब तक एक लाख 45 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका दुनिया का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश है। अमरीका में 34,617 मौतें कोरोना से हुई हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। इटली में 22,170, स्पेन में 19,315 और फ्रांस में 17,929 लोगों की जान ये वायरस ले चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+