जनसंघ से लेकर राज्यपाल तक का सफर! अब CP राधाकृष्णन बने उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार, कैसा रहा नेताओं का रिएक्शन?

CP Radhakrishnan: भारतीय राजनीति में रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया। जैसे ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह घोषणा की, वैसे ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। केंद्र सरकार के कई मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता, सहयोगी दलों के प्रतिनिधि और यहां तक कि विपक्षी दल के कुछ नेता भी आगे आकर राधाकृष्णन को शुभकामनाएं देने लगे।

राधाकृष्णन की चार दशक से अधिक की राजनीतिक यात्रा, जनसंघ और आरएसएस से लेकर लोकसभा सांसद, बीजेपी तमिलनाडु अध्यक्ष और कई राज्यों के राज्यपाल तक फैली रही है। उनकी पहचान एक ऐसे नेता के रूप में है जो समाज सुधार, वंचित वर्गों के उत्थान और प्रशासनिक ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। यही कारण है कि नेताओं ने उनके चयन को "भारतीय लोकतंत्र को और मजबूत करने वाला कदम" बताया।

CP Radhakrishnan

CM फडणवीस ने की सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात

कोल्हापुर से लौटने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई स्थित राजभवन में जाकर महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई दी। इस मौके पर फडणवीस ने राधाकृष्णन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका अनुभव और कार्यशैली देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को और मजबूत करेगी।
ये भी पढ़ें: CP Radhakrishnan: सीपी राधाकृष्‍णन किस जाति से रखते हैं ताल्‍लुक? कितने पढ़े-लिखे हैं?

मनोहर लाल ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने इस निर्णय की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने X (पहले ट्विटर) पोस्ट में लिखा,"राधाकृष्णन का अनुभव और ज्ञान राज्यसभा की कार्यवाही को और मजबूती देगा और उच्च सदन की गरिमा बढ़ाएगा।"

JDU सांसद ने जताई खुशी

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को NDA का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर जेडीयू सांसद संजय झा ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह पार्टी के लिए गर्व की बात है और जेडीयू इस फैसले का स्वागत करती है। संजय झा ने कहा कि राधाकृष्णन पिछड़े वर्ग से आते हैं और दक्षिण भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो NDA की समावेशी विकास और सामाजिक न्याय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पक्ष से विपक्ष तक ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राधाकृष्णन की समर्पित और अनुभवी नेतृत्व क्षमता भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करेगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उनकी प्रशासनिक क्षमता और वंचित वर्गों के उत्थान के प्रति समर्पण की सराहना की। केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने इसे झारखंड के लिए गर्व की बात बताया, क्योंकि राधाकृष्णन पहले झारखंड के राज्यपाल भी रह चुके हैं।

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने इसे प्रधानमंत्री की "अच्छी पहल" बताया। मणिपुर के मुख्यमंत्री N. बिरेन सिंह ने कहा,"यह उनके उत्कृष्ट सेवा का सम्मान है।" इसके अलावा SP सिंह बघेल, जगदंबिका पाल, सैयद शह नवाज हुसैन और SP सांसद अवधेश प्रसाद ने भी उन्हें बधाई दी।

CP राधाकृष्णन का शफर

67 वर्षीय CP राधाकृष्णन ने अपना राजनीतिक सफर RSS और जन संघ से शुरू किया। वह दो बार कोयंबटूर से लोकसभा के लिए चुने गए। राजनीति को उन्होंने हमेशा जनसेवा के माध्यम के रूप में अपनाया।

  • उन्होंने 1998 में कोयंबटूर से पहली बार चुनाव जीतकर 1,50,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की।
  • 1999 में पुनः चुने गए।
  • 2006 में तमिलनाडु BJP के राज्य अध्यक्ष बने।
  • 2016-2020 तक कायर बोर्ड के अध्यक्ष रहे, जहां भारत के कायर निर्यात को रिकॉर्ड Rs 2,532 करोड़ तक पहुंचाया।
  • महाराष्ट्र, झारखंड, तेलंगाना और पुदुचेरी के राज्यपाल रहे।
  • झारखंड में 4 महीने में 24 जिलों का दौरा कर सीधे नागरिकों और अधिकारियों से जुड़े।
  • तपेदिक (TB) उन्मूलन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

व्यक्तिगत जीवन और शिक्षा

राधाकृष्णन का जन्म 20 अक्टूबर 1957 को तिरुपुर, तमिलनाडु में हुआ। पेशे से वे कृषि और उद्योग से जुड़े हैं। उन्होंने V.O.C. कॉलेज, तुतिकोरिन से BBA की डिग्री हासिल की।

मुख्य पद और अनुभव

  • राज्य कार्यकारी समिति सदस्य, भारतीय जन संघ (1974)
  • BJP तमिलनाडु सचिव (1996)
  • MP, कोयंबटूर (1998-2004)
  • संयुक्त राष्ट्र और ताइवान के लिए संसदीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल
  • All India Coir Board अध्यक्ष (2016-2020)
  • केरल प्रभार राज्य (2020-2022)
  • झारखंड, तेलंगाना और पुदुचेरी के राज्यपाल

मुख्य उपलब्धियां

  • Coir Board अध्यक्ष रहते हुए भारत के कायर निर्यात में अभूतपूर्व वृद्धि।
  • झारखंड राज्यपाल रहते हुए सभी 24 जिलों का दौरा कर नागरिकों से सीधे जुड़े।
  • समाज सुधार और वंचित वर्गों के उत्थान में सक्रिय योगदान।

ये भी पढ़ें: CP Radhakrishnan Net worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं सीपी राधाकृष्‍णन? BJP ने बनाया उपराष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+