महाराष्ट्र सरकार ने प्राइवेट लैब में 50 फीसदी कम किया कोरोना टेस्‍ट शुल्‍क

महाराष्ट्र सरकार ने प्राइवेट लैब में 50 फीसदी कम किया कोरोना टेस्‍ट शुल्‍क

मुंबई।देश में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। भारत में महाराष्‍ट्र कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य है, यहां कोरोना मरीजों की संख्‍या एक लाख को पार पहुंच चुकी है। प्रदेश में बढ़ते कोरोनावासरस के प्रकोप को देखते हुए महाराष्‍ट्र सरकार ने प्राइवेट टेंस्टिंग लैब में कोविड 19 के टेस्‍ट फीस में भारी कटौती की हैं। उद्धव ठाकरे सरकार ने निजी प्रयोगशालाओं द्वारा लिए जा रहे कोरोना परीक्षण शुल्क में 50 प्रतिशत से अधिक की कटौती की है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को कहा कि सरकार ने निजी प्रयोगशालाओं द्वारा लिए जा रहे कोरोना परीक्षण की दर को 4,400 रुपये से घटाकर 2,200 रुपये कर दिया है। टोपे ने कहा कि इससे लोगों को राहत मिलेगी। उन्‍होंने बताया कि घर से सैंपल कलेक्ट करके जांच करने के लिए 2800 रुपये कोरोना परीक्षण काअधिकतम मूल्य होगा।

corona

Recommended Video

    Coronavirus: Maharashtra Govt. ने private labs में 50 फीसदी कम की Corona Test Fees | वनइंडिया हिंदी

    बता दें स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के द्वारा शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के भीतर 11458 नए केस सामने आए हैं और कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 308993 हो गई है। एक दिन में कोरोना वायरस के मरीज मिलने का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना के कारण 386 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं,जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 8884 हो गया है। अभी तक कोरोना के 154330 मरीज ठीक हुए हैं और फिलहाल एक्टिव केस 145779 हैं।

    corona

    इसमें महाराष्‍ट्र में कोरोना मरीजों की संख्‍या 1.01 लाख पहुंच चकी है। जिसमें महाराष्‍ट्र के मुंबई में ही 55 फीसदी से ज्यादा कोरोना केस हैं। मुंबई में कुल संक्रमितों की संख्‍या लगभग 56 हजार हैं। महाराष्‍ट्र में अब तक कोरोना से 47,796 लोग ठीक हो चुके हैं वहीं अब तक 3,717 की मौत हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+