महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए होम्योपैथी, आयुर्वेद दवाओं के उपयोग की दी अनुमति
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए होम्योपैथी, आयुर्वेद दवाओं के उपयोग की दी अनुमति
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने कोरोनावायरस के खिलाफ रोगनिरोधी और प्रतिरक्षा बूस्टर के रूप में होम्योपैथी और आयुर्वेदिक दवाओं के उपयोग की अनुमति प्रदान कर दी हैं। प्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के बढ़ते मामालों के देखते हुए ये फैसला लिया हैं।

Recommended Video


मुंबई में, दो वार्डों के नियंत्रण क्षेत्र में उच्च जोखिम वाली आबादी के बीच दवा को पहली बार मई में वितरित किया गया था। राज्य में 8 जून को इसके उपयोग की अनुमति देने के बाद सभी 24 वार्डों में इसका वितरण शुरू हो गया था। अतिरिक्त नगर आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा कि हमने सभी हितधारकों को अधिसूचित जारी किया है। हम इस दवा को शहर भर में उच्च जोखिम वाली आबादी को दे रहे हैं।

बता दें स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के भीतर 11458 नए केस सामने आए हैं और कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 308993 हो गई है। एक दिन में कोरोना वायरस के मरीज मिलने का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना के कारण 386 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 8884 हो गया है। अभी तक कोरोना के 154330 मरीज ठीक हुए हैं और फिलहाल एक्टिव केस 145779 हैं।
इसमें महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 1.01 लाख पहुंच चकी है। जिसमें महाराष्ट्र के मुंबई में ही 55 फीसदी से ज्यादा कोरोना केस हैं। मुंबई में कुल संक्रमितों की संख्या लगभग 56 हजार हैं। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना से 47,796 लोग ठीक हो चुके हैं वहीं अब तक 3,717 की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications