अजित पवार और सीएम फडणवीस ने की देर रात बंद कमरे में मुलाकात, फिर किया ये Tweet
मुंबई। महाराष्ट्र में जहां भाजपा को उम्मीद है कि वो बड़ी आसानी से फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित कर देगी तो वहीं एनीसी ने दावा किया है कि उसके पास 51 विधायकों का समर्थन है और भाजपा बहुमत साबित नहीं कर पाएगी, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है कि इसी सियासी उठापटक के बीच रविवार देर रात एनसीपी नेता और उप-मुख्यमंत्री अजित पवार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बंद कमरे में मुलाकात की है।

अजित पवार और सीएम फडणवीस ने की देर रात बंद कमरे में मुलाकात
सीएम आवास पर हुई इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल, विनोद तावड़े और गिरीश महाजन भी शामिल हुए, गौरतलब है कि महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बीच पहली बैठक थी, दोनों नेताओं की यह मुलाकात करीब एक घंटे तक चली।
किसानों की समस्याओं को लेकर हुई थी ये मीटिंग
इस मीटिंग के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा देर रात किये गए ट्वीट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने आज मुलाकात की और बेमौसम हुई बारिश से प्रभावित किसानों को अतिरिक्त मदद के विभिन्न उपायों पर चर्चा की है ,इस इस मुद्दे पर मुख्य सचिव और वित्त सचिव के साथ और चर्चा की जाएगी।

देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की साथ में सरकार बनने से लोग खुश हैं: भाजपा
फिलहाल इस मीटिंग से सियासी गलियारों में काफी हलचल है, गौरतलब है कि रविवार को मुंबई में बीजेपी की बैठक के बाद भाजपा ने प्रेसवार्ता में कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने बहुमत दिया था, लेकिन शिवसेना ने जनादेश का अपमान किया है, महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद लोगों में आनंद का माहौल है और हम बहुमत साबित करने में सफल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications