Maharashtra Live: साझा कार्यक्रम में महाराष्ट्र के हितों का रखा जाएगा ध्यान: शिवसेना

मुंबई। महाराष्ट्र में लगे राष्ट्रपति शासन के बीच कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की ओर से सरकार बनाने की कोशिश जारी हैं। सरकार गठन को लेकर तीनों दलों ने कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाया है। हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि किन मुद्दों को इसमें जगह दी है। इस बीच, शरद पवार ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और ये सरकार पूरे 5 साल चलेगी। वहीं, तीनों दलों ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से किसानों के मुद्दे को लेकर मिलने का वक्त मांगा है।

maharashtra government formation shiv sena ncp and congress live updates

LIVE Feed
Nov 15, 2019, 2:39 PM IST

संजय राउत ने कहा था कि न्यूनतम साक्षा कार्यक्रम महाराष्ट्र की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा।
Nov 15, 2019, 2:37 PM IST

शरद पवार 17 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से कर सकते हैं मुलाकात
Nov 15, 2019, 1:47 PM IST

इसी बीच इस गठबंधन के खिलाफ एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। इसमें चुनाव बाद हो रहे इस गठबंधन को सत्ता हासिल करने के लिये मतदाताओं से की गई धोखेबाजी घोषित करने की मांग की गई
Nov 15, 2019, 1:16 PM IST

सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र में दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं। वहीं, कांग्रेस के 12 मंत्री जबकि एनसीपी- शिवसेना के 14 मंत्री हो सकते हैं
Nov 15, 2019, 12:51 PM IST

नवाब मलिक- महाराष्ट्र के राज्यपाल ने शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस को किसानों के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए कल दोपहर तीन बजे का समय दिया है
Nov 15, 2019, 12:46 PM IST

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा था कि शिवसेना का ही मुख्यमंत्री होगा क्योंकि इसी को लेकर शिवसेना का बीजेपी से अलग विवाद हुआ था
Nov 15, 2019, 12:45 PM IST

सीएम के सवाल पर संजय राउत ने कहा, 'हम तो चाहते हैं कि आने वाले 25 सालों तक शिवसेना का सीएम रहे, आप 5 साल की बात क्यों करते हो?'
Nov 15, 2019, 12:43 PM IST

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक जिन मुद्दों पर सहमति बनी है उनमें किसानों की कर्जमाफी, फसल बीमा योजना की समीक्षा, रोजगार और छत्रपति शिवाजी महाराज और बीआर अंबेडकर स्मारक शामिल
Nov 15, 2019, 12:42 PM IST

इसके पहले, गुरुवार को शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए कांग्रेस,शिवसेना और एनसीपी की संयुक्त बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि, साझा न्यूनतम कार्यक्रम पर चर्चा हुई, एक ड्राफ्ट तैयार किया गया है
Nov 15, 2019, 12:42 PM IST

सरकार गठन को लेकर तीनों दलों ने कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाया। सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी से पवार की मुलाकात के बाद लिया जा सकता है अंतिम फैसला
Nov 15, 2019, 12:41 PM IST

तीनों दलों ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से किसानों के मुद्दे को लेकर मिलने का वक्त मांगा
Nov 15, 2019, 12:40 PM IST

शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और ये सरकार पूरे 5 साल चलेगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+