Maharashtra Politics Live: होटल ट्राइडेंट में कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना की बैठक शुरू

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए राज्यपाल के फैसले को चुनौती देने वाली शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि 27 नवंबर (बुधवार) को शाम 5 बजे फ्लोर टेस्ट होगा। कोर्ट ने कहा कि मतदान गुप्त नहीं होगा और इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। सोमवार को सुनवाई के बाद इस मामले पर कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस तरह सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी के पास अब करीब 30 घंटे हैं बहुमत साबित करने के लिए, तीनों दल लगातार मांग कर रहे थे कि जल्द से जल्द फ्लोर टेस्ट हो।

Maharashtra government formation LIVE updates: SC may give judgement on Shiv Sena-Congress-NCP plea

LIVE Feed
Nov 26, 2019, 7:57 PM IST

शिवसेना-कांग्रेस-NCP गठबंधन का नाम रखा गया 'महाराष्ट्र विकास अघाड़ी', नेता चुने गए उद्धव ठाकरे
Nov 26, 2019, 7:41 PM IST

होटल ट्राइडेंट में कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना की बैठक शुरू
Nov 26, 2019, 7:17 PM IST

संयुक्त बैठक के लिए होटल ट्राइडेंट पहुंचे शिवसेना-NCP-कांग्रेस के विधायक
Nov 26, 2019, 7:12 PM IST

एनसीपी प्रमुख शरद पवार शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की संयुक्त बैठक से पहले ट्राइडेंट होटल पहुंचे।
Nov 26, 2019, 7:06 PM IST

शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की संयुक्त बैठक से पहले एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने कहा कि अजित पवार आज की बैठक में नहीं आएंगे। उससे संपर्क नहीं हो पाया है लेकिन मैं 2 दिन से उनसे मिल रहा हूं, आज भी उनसे मिलूंगा।
Nov 26, 2019, 7:00 PM IST

ट्राइडेंट होटल पहुंचे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, साथ में आदित्य और तेजस ठाकरे भी
Nov 26, 2019, 6:05 PM IST

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा, शिवसेना का जन्म सांप्रदायिक राजनीति करने के लिए नहीं हुआ था, वे महाराष्ट्र के लोगों की सेवा के लिए अस्तित्व में आए। बीजेपी से हाथ मिलाने के बाद शिवसेना खराब हो गई थी
Nov 26, 2019, 5:44 PM IST

बीजेपी विधायक कालिदास कोलंबर को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यानी ने दिलाई प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ
Nov 26, 2019, 5:41 PM IST

कपिल सिब्बल ने कहा- राज्यपाल ने किस आधार पर विश्वास किया, 8 बजे से पहले शपथ कैसे दिलवाई
Nov 26, 2019, 5:23 PM IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल और अहमद पटेल मुंबई रवाना
Nov 26, 2019, 5:10 PM IST

शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस आज शाम 6 बजे करेंगे बैठक
Nov 26, 2019, 4:41 PM IST

देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सौंपा इस्तीफा
Nov 26, 2019, 4:35 PM IST

फडणवीस और अजित पवार के इस्तीफे का ऐलान करते ही एनसीपी बोली- ये जनता की जीत
Nov 26, 2019, 4:24 PM IST

मुंबई: देवेंद्र फडणवीस अपना इस्तीफा देने के लिए राजभवन पहुंचे।
Nov 26, 2019, 11:53 AM IST

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के आवास पर पहुंचे हैं। यहां पर बीजेपी के विधायकों की बैठक चल रही है
Nov 26, 2019, 11:27 AM IST

पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि तीनों दल सुप्रीम कोर्ट के फैसले से संतुष्ट हैं, देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा देना चाहिए
Nov 26, 2019, 11:24 AM IST

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। नवाब मलिक ने ट्वीट किया, सत्यमेव जयते, बीजेपी का खेल खत्म।'
Nov 26, 2019, 10:42 AM IST

महाराष्ट्र मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला- प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति होगी। बहुमत परीक्षण का सीधा प्रसारण होगा।
Nov 26, 2019, 10:41 AM IST

जस्टिस रमना पढ़ रहे फैसला- फ्लोर टेस्ट के दौरान लाइव वोटिंग होगी, गुप्त मतदान नहीं होगा
Nov 26, 2019, 10:40 AM IST

महाराष्ट्र मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला- 27 नवंबर को शाम 5 बजे होगा फ्लोर टेस्ट
Nov 26, 2019, 10:37 AM IST

महाराष्ट्र मामले पर सुप्रीम कोर्ट- लोकतांंत्रिक मूल्यों को बनाए रखना होगा
Nov 26, 2019, 10:20 AM IST

कुछ देर में सुप्रीम कोर्ट सुना सकता है महाराष्ट्र मामले पर अपना फैसला
Nov 26, 2019, 8:53 AM IST

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के बाद इस मामले पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, आज महाराष्ट्र मामले पर कोर्ट दे सकता है अपना फैसला
Nov 26, 2019, 8:52 AM IST

सिब्बल बोले कि 22 नवंबर की रात प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना ने सरकार बनाने की बात कही और उद्धव को सीएम बनाने पर सहमति हुई लेकिन सुबह 5 बजे ही फडणवीस सीएम बन गए
Nov 26, 2019, 8:51 AM IST

सिब्बल ने मांग की और कहा कि फ्लोर टेस्ट 24 घंटे में आयोजित किया जाना चाहिए। वीडियोग्राफी और सिंगल बैलट के साथ इसका इसे पूरा किया जाना चाहिए।
Nov 26, 2019, 8:50 AM IST

सिंघवी ने कहा कि बीजेपी ने कोर्ट को जो दिखाया, उसमें एनसीपी के 54 विधायकों के हस्ताक्षर थे जिसमें अजीत पवार को विधायक दल का नेता चुना गया था। सरकार बनाने के लिए बीजेपी गठबंधन में शामिल होने के लिए विधायकों ने समर्थन नहीं दिया था
Nov 26, 2019, 8:49 AM IST

जबकि कपिल सिब्बल ने कहा कि विधायकों को सुरक्षा दी जानी चाहिए। अभिषेक मनु सिंघवी बोले- बीजेपी जल्द फ्लोर टेस्ट नहीं चाहती है। सिंघवी ने 154 विधायकों का पत्र सौंपने की बात कही लेकिन कोर्ट के इनकार के बाद उन्होंने पत्र वापस लिया
Nov 26, 2019, 8:45 AM IST

मुकुल रोहतगी ने दलील दी थी कि पूरी प्रक्रिया के बाद फ्लोर टेस्ट हो, न्यायपालिका का विधायिका के काम में हस्तक्षेप सही नहीं होगा
Nov 26, 2019, 8:43 AM IST

महाराष्ट्र बीजेपी और केंद्र की तरफ से दलील दी गई कि कोर्ट को विधानसभा की परंपरा का पालन करना चाहिए, कोर्ट राज्यपाल को फ्लोर टेस्ट के लिए कैसे आदेश दे सकता है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+