महाराष्ट्र: रायगढ़ में कंटेनर यार्ड में भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां पहुंचीं
रायगढ़। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक कंटेनर यार्ड में भीषण आग लग गई। दमकल की दस गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। घटना में किसी को हताहत कोई की सूचना नहीं है। रायगढ़ के उरण तालुका में शनिवार देर रात कंटेनर यार्ड में अग लगी जिसने कुछ ही देर में भीषण रूप से लिया।

आग लगने की सूचना पर दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। हालांकि आग के काफी फैल जाने की वजह से देर रात पर तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। आग किन वजहों से लगी है, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है।













Click it and Unblock the Notifications