महाराष्ट्र: किसान ने 2657 किलो प्याज बेचने से हुई 6 रुपए की कमाई मुख्यमंत्री को भेजी
मुंबई। महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक किसान ने प्याज की कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट का विरोध अनोखे अंदाज में किया है। किसान ने प्याज बेचने के बाद मिले 6 रुपए का मनी ऑर्डर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भेजा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए श्रेयस अभाले नाम के किसान ने कहा कि जिले के संगमनेर थोक बाजार में 2657 किलो प्याज एक रुपए प्रति किलो की दर से बेचने और बाजार के खर्च निकालने के बाद उसके पास केवल 6 रुपए ही बचे हुए थे।

श्रम शुल्क और परिवहन शुल्क का भुगतान के बाद बचे केवल 6 रुपए
किसान ने बात करते हुए कहा है कि जब मैंने संगमनेर थोक बाजार में 2,657 किलोग्राम प्याज लाया तो मैंने 2,916 रुपये कमाए। श्रम शुल्क और परिवहन शुल्क का भुगतान 2,910 रुपये पर करने के बाद, मेरे पास केवल 6 रुपए बचे हुए थे। अभाले ने कहा कि उन्होंने इस साल प्याज की फसल के लिए लगभग 2 लाख रुपये खर्च किए थे और 6 रुपये की कमाई की है। किसान ने कहा कि मुझे नहीं पता की प्याज की फसल उगाने में लगी बाकी लागत की भरपाई कैसे होगी। अभाले ने मुख्यमंत्री को यह रकम 7 दिसंबर को भेजा है।

हाल ही में किसान ने पीएम मोदी को भेजे थे 1,064 रुपए
हाल ही में नाशिक जिले के निफाद तालुका के रहने वाले एक अन्य प्याज उत्पादक संजय साठे ने विरोध दर्ज कराने के लिए अपनी कमाई को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भेज दिया था। किसान ने कुल 750 किलो ग्राम प्याज बेचा था जिससे 1,064 रुपए मिले थे। जिसके बाद किसान ने विरोध जताने के लिए इस पैसे को पीएम मोदी को भेज दिया था।

आत्महत्या को मजबूर हो रहे किसान
पिछले दो दिनों में नासिक जिले के दो प्याज किसानों ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली है, जाहिर है कि बाजारों में आई गिरावट की वजह से कमाई तो दूर की बात लागत तक नहीं निकल पा रही है जिसकी वजह से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह से अहमदनगर जिले के ही एक किसान ने अपने 20 क्विंटल फ्री में बांट दिए। वर्तमान स्थिति में राज्य के सभी किसान राज्य शासन के खिलाफ लामबंद हुए हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications