Maharashtra Exit Poll Result 2024: महायुति या MVA? महाराष्ट्र में लोकल मीडिया किसे जिता रही चुनाव

Maharashtra Lok sabha Exit Poll Result 2024: महाराष्ट्र के एग्जिट पोल के लिए जो नतीजे आए हैं, उनमें लोकल मीडिया और नेशनल मीडिया के अनुमानों में भारी अंतर है। महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं, जो कि देश में यूपी (80) के बाद सबसे ज्यादा हैं, इसलिए यहां के परिणाम केंद्र में सरकार बनाने के लिए मायने रखेंगे।

लगभग सभी नेशनल मीडिया के एग्जिट पोल के अनुमानों में बीजेपी की अगुवाई वाला महायुति गठबंधन आगे दिखाया गया है। अलबत्ता इनकी संख्या में काफी अंतर है। वैसे नेशनल और लोकल सारी मीडिया एक बात पर सहमत हैं कि 2019 की तरह एनडीए को राज्य में 41 सीटें आने की संभावना नहीं है।

exit poll result 2024

चाणक्या न्यूज24 ने महायुति को दी 28 से 38 सीटें
चाणक्या न्यूज24 के अनुमान पूरी तरह से सत्ताधारी महायुति गठबंधन या एनडीए के पक्ष में दिख रहे हैं। इसने महायुति को 28 से 38 सीटें तक आ सकती हैं। जबकि, विपक्षी इंडिया ब्लॉक या महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को 10 से 20 ही सीटें मिल सकती हैं।

ऐक्सिस माई इंडिया के मुताबिक महायुति को 28 से 32 सीटें
ऐक्सिस माई इंडिया ने भी महायुति को 28 से 32 सीटें दी हैं और एमवीए के पक्ष में 16 से 20 सीटें दी गई हैं। शून्य से 2 सीटें अन्य के खाते में भी जा सकते हैं। अन्य में एआईएमआईएम या वंचित बहुजन अघाड़ी हो सकती हैं।

अन्य नेशनल मीडिया में भी एनडीए या महायुति को बढ़त
नेशनल मीडिया में सी-वोटर एबीपी ने महायुति को सबसे कम सीटें दी हैं, तो भी यह 22 से 26 के बीच हैं। इसने एमवीए के पक्ष में 23 से 25 सीटें जाने का अनुमान जताया है।

मैट्रिज-रिपब्लिक ने तो महायुति को कम से कम 30 और अधिकतम 36 सीटें दी हैं। वहीं एमवीए को इसने 13 से 19 सीटें दी हैं। नेशनल मीडिया के अनुमानों के मुताबिक बीजेपी राज्य में 13 से 18, शिवसेना को 4 से 6 और एनसीपी को शून्य से 2 सीटें तक मिलती दिख रही हैं।

लोकल मीडिया के अनुमानों में महायुति पर एमवीए भारी
जबकि, शिवसेना (यूबीटी) को 9 से 14, कांग्रेस को 3 से 8 और एनसीपी (एससीपी) 4 से 6 और अन्य को 1 सीट मिल सकती है। लेकिन, जब हम महाराष्ट्र के रीजनल चैनलों की ओर से स्थानीय एजेंसियों की ओर से करवाए गए एग्जिट पोल सर्वे का अनुमान देखते हैं तो परिस्थिति पूरी तरह से बदली नजर आती है।

महाराष्ट्र के रीजनल चैनल ने महायुति गठबंधन को जहां 22 से 23 सीटें मिलने का अनुमान जताया है तो एमवीए को ये 24 से लेकर 26 तक सीटें दे रहे हैं। वैसे मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा है, 'सैद्धांतिक रूप से एग्जिट पोल पर टिप्पणी नहीं करता, (लेकिन) मुंबई को लेकर मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि हम सारी 6 सीटें जीतेंगे और मेरा पूरा भरोसा है कि यह 4-2 सीट होगी।'

हम महाराष्ट्र में 30 का आंकड़ा पार करेंगे-कांग्रेस
वहीं महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने टीओआई से कहा, 'हमें पूरा यकीन है कि राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया ब्लॉक कम से कम 300 सीटें जीतेगा और महाराष्ट्र में 30 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। महाराष्ट्र के लोगों को एमवीए के नेताओं में विश्वास है और ऐसी परिस्थितियों में हम उम्मीद करते हैं कि हम महाराष्ट्र में 30 का आंकड़ा पार करेंगे।'

एमवीए को कम से कम 35 सीटें- एनसीपी शरद पवार गुट
वहीं एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के प्रवक्ता महेश ताप्से ने कहा, 'ऐसा लगता है कि एग्जिट पोल गैर-भरोसेमंद हैं, क्योंकि हमें उम्मीद है कि एमवीए कम से कम 35 सीटें जीतेगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+