Maharashtra elections: कांग्रेस, शिवसेना, MNS ने जारी की एक और कैंडिडेट्स लिस्ट, किसे कहां से मौका, जानिए
Maharashtra elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों कांग्रेस, शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने सोमवार देर रात कैंडिडेट्स की एक और लिस्ट जारी की। शिवसेना ने 15, मनसे ने 7 और कांग्रेस ने दो कैंडिडेट्स की एक- एक लिस्ट जारी की है।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए 4, झारखंड चुनाव के लिए 2 कैंडिडेट घोषित
कांग्रेस ने अपनी सूची में अकोला पश्चिम, कोलाबा, सोलापुर सिटी मध्य, कोल्हापुर नार्थ के लिए कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए हैं। जबकि झारखंड की दो सीटों के लिए कांग्रेस ने कैंडिडेट के नाम घोषित किए हैं। इनमें बोकारो और धनबाद सीटे शामिल हैं।
शिवसेना ने जारी 15 कैंडिडेट्स की लिस्ट
शिवसेना ने 15 कैंडिडेट्स की एक लिस्ट जारी की है। जिसमें बीजेपी नेता शैना एनसी को भी मौका दिया गया है।
देखें लिस्ट-
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना लिस्ट-
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने बालापुर, मुर्तजापुर, वाशिम, हिंगणघाट, उमरखेड़, औरंगाबाद मध्य, नांगगाव, इगतपुरी, डहाणू, बोईसर सीटों के लिए कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए हैं। बालापुर से मंगेश गजानन गाडगे, भिकाजी श्रावम अवचर समेत कुल 10 नाम लिस्ट में शामिल है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की निर्वाचन क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ गई है। इस बीच चुनावी समीकरणों पर भी चर्चा तेज है। कांग्रेस, शिवसेना, एनसीपी, बीजेपी समेत सभी राजनीतिक दलों के नेता, पार्टी कार्यकर्ता चुनावी अभियान में जुटे हैं।
राज्य में महायुती और महाविकास आघाड़ी के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा और सभी राजनीतिक दलों द्वारा जोरदार तैयारी की जा रही है। महायुती और महाविकास आघाड़ी के घटक दलों द्वारा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की सूची जारी की जा रही है। इसी बीच अब छत्रपति संभाजीनगर मध्य विधानसभा क्षेत्र में शिवसेना ठाकरे गुट को बड़ा झटका लगा है। घोषित उम्मीदवार ने चुनाव से पीछे हटने का फैसला किया है और शिवसेना शिंदे में शामिल होने की घोषणा की है।
वहीं छत्रपति संभाजीनगर मध्य निर्वाचन क्षेत्र में त्रिकोणीय मुकाबला होने वाला था। लेकिन अब शिवसेना ठाकरे गुट के उम्मीदवार किशनचंद तनवाणी ने चुनाव से पीछे हटने की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications