maharashtra election results 2019: बीजेपी की पंकजा मुंडे परली सीट से हारीं

औरंगाबाद। महाराष्ट्र की कैबिनेट मंत्री और बीजेपी नेता पंकजा मुंडे राज्य की परली विधानसभा सीट से चुनाव हार गई हैं। पंकजा नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता धनंजय मुंडा से करीब 30 हजार वोटों से हारी हैं। बता दें धनंजय और पंकजा चचेरे भाई-बहन हैं। धनंजय ने 121,555 वोटों के साथ जीत दर्ज की है।

Pankaja Munde

जबकि पंकजा को 91,031 वोट मिले हैं। सीट पर पंकजा दूसरे स्थान पर रही हैं। हालांकि पंकजा ने परिणाम घोषित होने से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली थी। उन्होंने कहा, 'मैंने निर्वाचन क्षेत्र के लिए काम किया है। हालांकि मैं सरकार में शामिल थी लेकिन मेरे निर्वाचन क्षेत्र और लोगों के लिए मेरा संघर्ष जारी रहा है। मैं हार की जिम्मेदारी लेती हूं।' पंकजा मुंडे दिवंगत बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+