महाराष्‍ट्र: नॉर्थ मुंबई में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

मुंबई। महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई के 90 किमी उत्तर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 2.7 रिक्‍टर स्‍केल थी। भूकंप सुबह 6 बजकर 36 मिनट पर आया और लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने दी। आपको बता दें कि देर रात नासिक में भूकंप के तेज झटके आए थे।

Earthquake

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पालघर में तीन दिन पहले मंगलवार को अपरान्ह 3 बजकर 47 मिनट पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गये थे। भूकंप के झटके महसूस होते ही पूरे इलाके में अफरातफरी मच गयी थी । लोग घरों से बाहर निकल आये थे। हालांकि इस भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं थी।

इससे पूर्व 28 जुलाई को महाराष्ट्र के पालघर में रात एक बजकर 19 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये थे । नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार रिक्‍टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गयी थी। भूकंप की तीव्रता कम थी इसलिए इससे किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं आयी थी।

पालघर में 24 जुलाई रात 12 बजकर 26 मिनट पर भी भूकंप के झटके महसूस किये गये थे। रिक्‍टर स्‍केल पर इसकी 3.1 मापी गयी थी। हालांकि तीव्रता कम होने के कारण इस भूकंप से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं थी। बीते कुछ दिनों से देश के अलग-अलग हिस्‍सों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किये जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+