20 दिनों के बाद देवेंद्र फडणवीस ने बताया, क्यों लिया था अजित पवार का समर्थन

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद सियासी उठापटक देखने को मिली थी, जब बीजेपी-शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान शुरू हो गई और दोनों दलों के रास्ते अलग हो गए थे। इसके बाद बेहद नाटकीय अंदाज में देवेंद्र फडणवीस ने 23 नवंबर की सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। हालांकि, 80 घंटों के बाद ही उनको अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। देवेंद्र फडणवीस ने करीब 20 दिनों के बाद पूरे मामले पर खुलकर बात की और बताया कि ऐसा क्या हुआ था कि अचानक अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए वे तैयार हो गए थे।

Recommended Video

    Devendra Fadnavis ने 20 दिनों के बाद बताया, क्यों लिया था Ajit Pawar का समर्थन? | वनइंडिया हिंदी
    देवेंद्र फडणवीस ने बताया, एनसीपी विधायकों से भी की थी बात

    देवेंद्र फडणवीस ने बताया, एनसीपी विधायकों से भी की थी बात

    महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने खुद उनसे आकर बात की। फडणवीस ने कहा, 'समर्थन देने से पहले अजित पवार ने मुझसे बात की थी। इसके बाद उन्होंने जाकर राज्यपाल को पत्र सौंपा।' देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शपथ लेने के बाद उनकी एनसीपी के विधायकों से बात भी हुई थी जिन्होंने हमें समर्थन देने को कहा था। फडणवीस बोले, 'उन्होंने तब यहां तक कहा था कि शरद पवार बीजेपी के साथ जाने के इस फैसले से अवगत हैं।'

    हमारे पास नबंर थे- फडणवीस

    हमारे पास नबंर थे- फडणवीस

    पूर्व सीएम ने कहा, 'शपथ लेने के बाद मैंने अजित पवार के साथ मौजूद एनसीपी विधायकों से बात की थी।' शरद पवार ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे अजित पवार की फडणवीस से मुलाकात के बारे में जानते थे, लेकिन ये नहीं जानते थे कि बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने की बात हुई है। फडणवीस ने कहा कि कभी-कभी राजनीति में ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं, इसलिए अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला लिया था। उन्होंने कहा कि उनके पास सरकार बनाने के लिए जरूरी नंबर थे।

    शरद पवार-पीएम की बैठक को लेकर क्या बोले फडणवीस

    शरद पवार-पीएम की बैठक को लेकर क्या बोले फडणवीस

    शिवसेना पर निशाना साधते हुए फडणवीस ने कहा कि राज्य की जनता ने गठबंधन को बहुमत दिया लेकिन शिवसेना ने नतीजों के बीच ही संकेत दे दिया कि किसी के साथ भी जाने के उन्होंने विकल्प खुले रखे हैं। बीजेपी नेता ने कहा कि 'ऑपरेशन कमल' जैसा कुछ नहीं था, क्योंकि जो भी हालात पैदा हुए उसके लिए शिवसेना जिम्मेदार थी। फडणवीस ने कहा कि ऐसा कभी भी नहीं हुआ कि उद्धव ठाकरे ने कुछ कहा और मैंने इनकार किया हो। वहीं, पीएम मोदी और शरद पवार के बीच मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि शरद पवार ने पीएम के साथ अपनी बैठक के बारे में सारी बातें नहीं बताईं। बहुत सी चीजें हैं जो अभी तक मालूम नहीं हैं और पीएम मोदी सही समय आने पर उसके बारे में बताएंगे। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शरद पवार ने वही कहा जो उनके पक्ष का था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+