Veer Savarkar: सावरकर के लेटर पर BJP का बड़ा दावा, फडणवीस ने बोले- अपने नहीं दूसरों के लिए लिखे थे पत्र
वीर सावरकर की भूमिका पर कांग्रेस की ओर से सवाल खड़े किए जाने पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने सवाल किया कि सावरकर के बारे में बोलने वाले कांग्रेस के मौजूदा नेता उनके बारे में कितना जानते हैं।

कांग्रेस और भाजपा के बीच वीर सावरकर (Veer Savarkar) में भारत के आजादी के इतिहास में तथ्यों को लेकर राजनीति गरमाई है। महाराष्ट्र में भाजपा वीर सावरकर के सम्मान को कांग्रेस के बयानों के जरिए ठेस पहुंचाने के विरोध में एक अभियान शुरू करने जा रही है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने अपना डीपी बदल दिया है। उन्होंने डीपी में लिखा, 'मैं भी सावरकर'। इसके अलावा उन्होंने अपने एक बयान में कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर वो हस्ती थे, जिन्हें पूर्व पीएम इंदिरा गांधी भी सम्मान देती थीं जबकि अब कांग्रेस उन्हें अपमानित करने का काम कर रही है।
सोमवार को मुख्यमंत्री शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर उद्धव ठाकरे, कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि राहुल बार-बार वीर सावरकर का अपमान कर रहे हैं, जिसका मैं विरोध करता हूं। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कांग्रेस के उन नेताओं के नाम याद दिलाए जिन्होंने वीर सावरकर का सम्मान किया। फडणवीस ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा, "जिनके पास सोने का चम्मच है वे अब वीर सावरकर की बात कर रहे हैं। आपकी पार्टी के नेता वीर सावरकर का सम्मान करते हैं। इंदिरा गांधी, यशवंतराव चव्हाण सावरकर का सम्मान करते थे और आप उनसे सवाल कर रहे हैं। आप कौन हैं ?"
फडणवीस ने आगे कहा, "महात्मा गांधी ने सावरकर के रिश्तेदारों को पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने सावरकर से अन्य कैदियों को अंग्रेजों से रिहा करने को कहा। अंत में महात्मा गांधी ने सावरकर से कहा कि वे खुद को भी रिहा करने के लिए अंग्रेजों से भी कहें। लेकिन सावरकर ने अंग्रेजों से सामने खुद की रिहाई के लिए कहने से इनकार कर दिया था।"
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications