डायनामाइट लगाकर उड़ाया जा रहा नीरव मोदी का बंगला, खंडहर में हुआ तब्दील
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक को 13700 करोड़ रुपए का चूना लगाने वाले भगोड़े नीरव मोदी के खिलाफ प्रशासन की ओर से आज बड़ी कार्रवाई की जा रही है। अलीबाग स्थित किहिम बीच पर बने नीरव मोदी के करोड़ों के अवैध बंगले को आज डायनामाइट से उड़ा दिया जाएगा। आज सुबह बंगले को उड़ाने के लिए डायनामाइट लगा दी गई हैं। नीरव मोदी के इस बंगले की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

कोर्ट ने बंगले को अवैध करार दिया था
बॉबे हाई कोर्ट के आदेश के बाद नीरव मोदी के इस बंगले को गिराया जा रहा है। कोर्ट ने इस बंगले को अवैध करार दिया था। नीरव मोदी और मेहुल चोकसी फिलहाल फरार है और उनपर पंजाब नेशनल बैंक को 13700 करोड़ रुपए का चूना लगाने का आरोप है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए ईडी ने दोनों की कई संपत्तियों को अटैच कर दिया था जिसमे यह बंगला भी शामिल था।

नीरव फिलहाल यूके में रह रहा है
ईडी के विरोध के बावजूद कोर्ट ने इस बंगले को गिराने का आदेश दे दिया था। रायगड के डीएम ने इस बंगले को गिरवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। बता दें कि यह वही बंगला है जहां पर नीरव मोदी आलीशान पार्टियों का आयोजन करता था।नीरव ने पिछले महीने विशेष अदालत को जवाब भेजकर कहा था कि वह सुरक्षा कारणों से भारत नहीं आ सकता है। नीरव फिलहाल यूके में रह रहा है।

पीएनबी घोटाले का आरोपी है नीरव मोदी
सीबीआई और ईडी उसके खिलाफ आरोपों की जांच कर रहे हैं। कई बार कोर्ट उसे पेश होने के लिए आदेश दे चुका है लेकिन नीरव मोदी बार-बार कोई ना कोई बहाना बनाता रहा है। आरोप है कि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने पंजाब नेशनल बैंक में करीब 13700 हजार करोड़ रुपए के वित्तीय घोटाले को अंजाम दिया। इस घोटाले के बाद दोनों देश छोड़कर फरार हो गए थे। नीरव को आखिरी बार लंदन में देखा गया था जबकि मेहुल चोकसी ने एंटीगुआ की नागरिकता ले ली है।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications