कुर्क होगी ममता कुलकर्णी की 20 करोड़ की संपत्ति, एनडीपीएस स्पेशल कोर्ट ने दिए आदेश
पिछले साल 6 जून को ठाणे अदालत ने विक्की गोस्वामी और ममता कुलकर्णी को भगोड़ा घोषित कर दिया था।
नई दिल्ली। मुंबई की एनडीपीएस स्पेशल कोर्ट ने बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी की मुंबई स्थित 20 करोड़ की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया है। इनमें मुंबई के लोखंडवाला, वर्सोवा के दो फ्लैट और जुहू का एक बंगला शामिल है। विशेष अदालत के जज एच.एम पटवर्धन ने ड्रग्स का कारोबार करने के मामले में ममता कुलकर्णी की संपत्तियों को जब्त करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने गुरिवार को ममता कुलकर्णी को अदालत में पेश होने के आदेश दिया था। ममता के हाजिर नही होने के कारण अदालत ने पिछले हफ्ते अभिनेत्री के मुंबई के अलग अलग इलाकों में बने तीन आलीशान फ्लैट्स को कुर्क करने का आदेश दिया था।

मुख्य आरोपियों में ममता कुलकर्णी और विक्की गोस्वामी का नाम
आपको बता दें कि साल 2016 में ठाणे पुलिस ने कई करोड़ का कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। इस गिरोह में मुख्य आरोपियों में ममता कुलकर्णी और विक्की गोस्वामी का नाम भी शामिल है। पुलिस ने दावा किया कि ममता ड्रग्स कारोबार की अवैध गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थी। ठाणे के एक अधिकारी का कहना था कि पुलिस कुलकर्णी और गोस्वामी के प्रत्यर्पण की कोशिश करेगी। बताया जा रहा है कि कुलकर्णी और विक्की गोस्वामी के बीच रिश्ता है और वे इस समय अफीका के केन्या में रह रहे हैं।

ममता और विक्की को भगोड़ा घोषित किया
पिछले साल 6 जून को ठाणे अदालत ने विक्की गोस्वामी और ममता कुलकर्णी को भगोड़ा घोषित कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने अदालत से अभिनेत्री की संपत्तियों को जब्त करने की अपील की। हिरे ने बताया कि कुलकर्णी की संपत्तियों को जब्त करने की अपील को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था और दोनों फरार अभियुक्तों को अदालत में पेश होने का एक और मौका दिया गया था। हालांकि बाद में यह स्पष्ट होने के बाद कि दोनों अभियुक्तों के अदालत के समक्ष उपस्थित होने की संभावना नहीं है। न्यायाधीश ने कुलकर्णी की संपत्तियों को जब्त करने का आदेश जारी किया।

पुलिस ने किया था खुलासा
पुलिस ने अप्रैल 2016 में महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में स्थित एवान लाइफसाइंसेज लिमिटेड के परिसर में छापेमारी की थी, जिसमें करीब 2,000 करोड़ रुपये की 18.5 टन इफेड्रिन जब्त की गयी, जिसके बाद इस ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था। पुलिस के मुताबिक इफेड्रिन नियंत्रित नशीला पदार्थ है, जिसे कथित तौर पर एवान लाइफसाइंसेस की सोलापुर इकाई से हटाया जा रहा था और दोबारा बनाने के बाद इसे विदेश भेजा गया था। आपको बता दें कि एफेड्राइन पाउडर का उपयोग सूंघ कर नशा करने के लिए किया जाता है और पार्टियों में लोकप्रिय मादक पदार्थ मेथेम्फेटामाइन का उत्पादन करने के लिए किया जाता है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications