महाराष्ट्र: शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस ने राज्यपाल को पत्र लिखकर सरकार बनाने का दावा पेश किया
मुंबई। महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच शिवसेना व एनसीपी के नेता राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे। अब कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना सरकार बनाने का दावा किया है। तीनों दल के नेताओं ने सभी विधायकों के समर्थन का शपथ पत्र राजभवन के अधिकारियों को सौंप दिया है।

इस दौरान एनसीपी विधायक दल के नेता जयंत पाटिल, शिवसेना विधायक दल के नेता एकनाथ शिंदे और कांग्रेस दल के 2 वरिष्ठ नेता यहां मौजूद थे। नेताओं का दावा है कि उनके पास बहुमत के लिए जरूरी 145 ज्यादा विधायकों का समर्थन प्राप्त है। शिवसेना विधायक दल के नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमने राज्यपाल को 162 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपी है।
Maharashtra: Congress-NCP-Shiv Sena leaders submitted a letter of MLAs supporting their alliance, to the officials at Raj Bhavan in Mumbai. https://t.co/EAJ1yfLaQR pic.twitter.com/pILIznFPii
— ANI (@ANI) November 25, 2019
बहुमत महत्वपूर्ण है, हम चाहते हैं कि 23 नवंबर को अल्पमत में बनी सरकार इस्तीफा दे। बहुमत वाले को अवसर मिलना चाहिए।वहीं एनसीपी विधायक दल के नेता जयंत पाटिल ने कहा कि कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना समेत अन्य सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर राज्यपाल महोदय को समर्थन की चिट्ठी सौंपी है।
Letter by Congress-NCP -Shiv Sena given at Raj Bhawan staking claim to form government, saying that the present govt doesnt have the numbers. pic.twitter.com/bpgifp6xQG
— ANI (@ANI) November 25, 2019
दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट में देवेंद्र फडणवीस सरकार के गठन को चुनौती देने वाली कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की याचिका पर सोमवार सुबह 10:30 बजे सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले में मंगलवार सुबह 10 बजे अपना फैसला सुनाएगा।












Click it and Unblock the Notifications