मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह का पार्टी से इस्तीफा

नई दिल्ली। मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सिंह ने दिल्ली में कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सिंह के घर पर हाल ही में देवेंद्र फड़णवीस और उद्धव ठाकरे पहुंचे थे, जिसके बाद से ही उनके कांग्रेस छोड़ने की चर्चा थी। कृपाशंकर सिंह मुंबई में उत्तर भारतीयों के बड़े नेता माने जाते हैं।

maharashtra Congress leader Kripashankar Singh resigns party

हाल ही में गणेश चतुर्थी के मौके पर पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने बांद्रा स्थित घर पर सीएम देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पहुंचे थे। उद्धव और फडणवीस के उनके घर जाने के बाद कांग्रेस नेता के पार्टी छोड़ने की चर्चा शुरू हो गई थी। अब उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है।महाराष्ट्र में कुछ महीने बाद ही विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में सिंह के अगले कदम पर सबकी नजरें रहेंगी। माना जा रहा है कि वो शिवसेना या भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

मुंबई में कृपाशंकर सिंह की छवि हिन्दी भाषी लोगों के नेता की है। कृपाशंकर सिंह पूर्वी उत्तर प्रदेश से आते हैं। महाराष्ट्र में पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग काफी हैं। कृपाशंकर सिंह का इन लोगों में प्रभाव माना जाता है।

महाराष्ट्र में मंगलवार को कांग्रेस को दो झटके लगे हैं। कृपाशंकर सिंह से पहले अभिनय से राजनीति में आई उर्मिला मातोंडकर ने भी कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया। 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उर्मिला ने कांग्रेस जॉइन की थी। उर्मिला ने मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें वो भाजपा उम्मीदवार से हार गईं। पार्टी में करीब पांच महीने रहने के बाद ही उन्होंने कांग्रेस से अपना त्यागपत्र दे दिया है। उर्मिला ने नेताओं की आपसी गुटबाजी को इसकी वजह बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+