'CM उद्धव ठाकरे ने दो बार इस्तीफा देने की कोशिश की, शरद पवार ने उन्हें हर बार रोका'

'CM उद्धव ठाकरे ने दो बार इस्तीफा देने की कोशिश की, शरद पवार ने उन्हें हर बार रोका'

मुंबई, 28 जून: महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच ये खबर सामने आई है कि इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे दो बार इस्तीफा देना चाहचे थे। लेकिन उन्हें दोनों बार एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने रोका है। सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सोमवार 27 जून को अपने पद से इस्तीफा देना चाहते थे। मुख्यमंत्री ठाकरे कथित तौर पर सोशल मीडिया के माध्यम से आज शाम 5 बजे फैसले की घोषणा करना चाहते थे।

Recommended Video

    Maharashtra Political News: इस्तीफा देने को तैयार थे Uddhav Thackeray | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    'शरद पवार ने उद्धव ठाकरे को रोका...'

    'शरद पवार ने उद्धव ठाकरे को रोका...'

    इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र के सीएम पद से इस्तीफा नहीं देने के लिए मना लिया। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दो बार इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन कथित तौर पर शरद पवार ने इसके खिलाफ मना लिया था।

    'अगर बागी विधायक चाहते हैं तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं...'

    'अगर बागी विधायक चाहते हैं तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं...'

    पिछले हफ्ते सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा था कि अगर शिवसेना के बागी विधायक यही चाहते हैं तो वह सीएम पद छोड़ने के लिए तैयार हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यह भी दावा किया कि अगर विधायक ऐसा चाहते हैं तो वह शिवसेना प्रमुख का पद छोड़ने के लिए भी तैयार हैं।

    ठाकरे ने कहा, "मैं शिवसेना प्रमुख का पद भी छोड़ने को तैयार हूं। मेरे शिवसैनिकों को मुझे यह बताना होगा और मैं दोनों पदों को छोड़ दूंगा। लेकिन आमने-सामने आओ और मुझे बताओ।"

    जानिए क्या चल रहा है महाराष्ट्र में?

    जानिए क्या चल रहा है महाराष्ट्र में?

    महाराष्ट्र शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे का दावा है कि उनके साथ 40-50 विधायकों का समर्थन है। एकनाथ शिंदे के साथ कई अन्य विधायकों के पार्टी के खिलाफ विद्रोह करने के बाद, शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस सहित एमवीए सरकार संकट में आ गई है। वहीं उद्धव ठाकरे के इस्तीफे वाले बयान से महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट गहरा गया है।

    सुप्रीम कोर्ट से एकनाथ शिंदे के खेमे को राहत

    सुप्रीम कोर्ट से एकनाथ शिंदे के खेमे को राहत

    इस बीच, एकनाथ शिंदे के खेमे को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बागी विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही 11 जुलाई तक के लिए टाल दी है। अदालत के आदेश के बाद, सूत्रों ने कहा था कि एकनाथ शिंदे गुट महा विकास अघाड़ी सरकार से समर्थन वापस लेने के लिए जल्द ही महाराष्ट्र के राज्यपाल से संपर्क कर सकता है। शिवसेना के बागी उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर जोर दे सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+