महाराष्ट्र: CM उद्धव ठाकरे ने आरे मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट का काम रोकने के दिए आदेश
मुंबई। महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद शुक्रवार को पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने मुंबई मेट्रो से जुड़ा एक अहम फैसला लिया है। महाराष्ट्र सरकार ने आरे मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट का काम रोकने के के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि मुंबई की आरे कॉलोनी में मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए प्रशासन ने 2000 से अधिक पेड़ काट दिए थे। जिसके चलते मुंबई में काफी विरोध प्रर्दशन हुए थे।
Recommended Video

आरे में रोका गया मेट्रो शेड का काम
शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि, मैंने आज आरे मेट्रो कार शेड परियोजना के काम को रोकने का आदेश दिया है। हालांकि मेट्रो का काम नहीं रुकेगा, लेकिन अगले फैसले तक आरे का एक भी पत्ता नहीं काटा जाएगा। वहीं उद्धव ने कहा कि, मैं समझता हूं कि मैं ऐसा सीएम हूं जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी, मेरे परिवार में ज्यादा किसी ने सीधे तौर पर सरकार नहीं चलाई। मैं अपने पूरे जीवन में केवल 2-3 बार मंत्रालय गया हूं। इतने सालों में भी महाराष्ट्र के हालात जस के तस हैं। आरे कॉलोनी के को लेकर जारी हुए आदेश पर आदित्य ठाकरे ने कहा कि, मुंबई के सभी लोग इस फैसले से खुश हैं। विकास कार्य जारी रहेंगे लेकिन पर्यावरण को हो रहे नुकसान को रोका जाएगा।

उद्धव बोले- मैं पहला सीएम हूं जिसका जन्म मुंबई हुआ है
ठाकरे ने कहा कि, मुख्यमंत्री का पद संभालना मेरे लिए भी चुनौतीपूर्ण होगा, मुझे आपके सहयोग की अपेक्षा है। मैं पहला सीएम हूं जिसका जन्म मुंबई हुआ है। मेरे दिमाग में है कि इस शहर के लिए मैं क्या कर सकता हूं? ठाकरे ने कहा कि, मैं पहली बार मंत्रालय (राज्य सचिवालय) में हूँ। मैंने सिर्फ सचिवों के साथ बैठक की और हमने एक-दूसरे से परिचय किया। मैंने उन्हें करदाताओं के पैसे का अच्छे तरीके से उपयोग करने के लिए कहा। उन्हें यह हिदायत की कि जनता का पैसा बर्बाद नहीं होना चाहिए।
मीडिया के साथ अपने संबंधों पर उद्धव ने कही ये बात
मीडिया से अपने संबंधों को लेकर बात करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि, मुझे आज आपसे बात करके काफी खुशी हो रही है, हमारा रिश्ता काफी लंबा रहा है, जब शिवसेना के प्रमुख बाला साहेब ठाकरे हुआ करते थे। उद्धव ने कहा कि, मेरे दादाजी कहते थे कि जब कोई पत्रकार किसी की आलोचना करता है तो संबंधित व्यक्ति को भी उन चीजों के बारे में सोचना चाहिए। किसी ने अभी तक यह नहीं सवाल किया कि जो वादे पिछली सरकार ने किए थे क्या वे पूरे हुए? आपको भी सजग रहना होगा।












Click it and Unblock the Notifications